उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने 11 पुलिस उपाधीक्षकों के किए तबादले   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने जनहित और प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए राज्य में 11 पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) के तबादले किए हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि कानून व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने तथा प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त कर नई तैनाती स्थल पर भेजने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

तबादला सूची के अनुसार तपेश कुमार चन्द्र को 31वीं पीएसी रुद्रपुर से पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है। नीरज सेमवाल का देहरादून से उधमसिंह नगर, सुमित पाण्डेय को नैनीताल से हरिद्वार, अस्मिता मंगाई को पीटीसी नरेंद्रनगर से पौड़ी गढ़वाल में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आशीष जोशी का सीआईडी सेक्टर देहरादून से हरिद्वार स्थानांतरण किया गया है। विमल प्रसाद को चम्पावत से नैनीताल, जबकि विमल रावत को उधमसिंह नगर से 31वीं पीएसी रुद्रपुर, तो नताशा सिंह को हरिद्वार से सीआईडी सेक्टर देहरादून भेजा गया है। इसके अलावा निहारिका सेमवाल का पौड़ी गढ़वाल से चम्पावत तबादला हुआ है।तुषार बोहरा को पौड़ी गढ़वाल से देहरादून तैनाती दी गई है। अखलेश कुमार को पीटीसी नरेंद्रनगर से उधमसिंह नगर भेजा गया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि सभी संबंधित पुलिस उपाधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती के लिए कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है।

 

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

 

 

 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 11 Deputy Superintendents of Police transferred 11 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले dehradun news Transfer news uttarakhand news Uttarakhand Police Headquarters Uttarakhand Police Headquarters transfers 11 Deputy Superintendents of Police उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज स्थानांतरण न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More