उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने हड़ताल का ऐलान करते हुए बसों का संचालन किया ठप  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बुधवार और गुरुवार को लगातार दो दिनों तक वार्ता के बाद भी कोई हल नहीं निकलने के चलते पाया।  रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान करते हुए  बसों का संचालन ठप कर दिया है।

दिल्ली मार्ग समेत जयपुर, चंडीगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, आगरा, लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली, धर्मशाला, पानीपत, लुधियाना, सहारनपुर आदि समेत स्थानीय मार्गों पर भी बस संचालन पूरी तरह बंद है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न हुई तो वह 31 जनवरी की रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे। इस बार विभिन्न मांगों को लेकर परिवहन निगम कर्मचारियों के संगठन संयुक्त मोर्चा बनाकर आरपार की लड़ाई की तैयारी में हैं। परिवहन निगम के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर चक्का जाम के चलते रुड़की से दिल्ली देहरादून व अन्य शहरों को जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय बड़ी संख्या में यात्री बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते रहे। वहीं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में बाइपास से चलने वाली बसों को भी अब शहर के अंदर से जाने के निर्देश दिए हैं, जिसके चलते यात्रियों को थोड़ी राहत मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

बताते चलें कि संयुक्त मोर्चा की ओर से 13 सूत्री मांगों को लेकर पिछले दिनों परिवहन निगम के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन दिया था। वार्ता नहीं होने के चलते शुक्रवार सुबह से ही रुड़की बस अड्डे पर बसों का संचालन पूरी तरह से ठप कर दिया गया। रुड़की डिपो से पहली बस सुबह 4:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है, लेकिन शुक्रवार को कोई भी बस नहीं चल पाई है, जिसकी वजह से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सबसे परेशानी का सामना करना पड़ा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttarakhand Transport Corporation Employees Joint Front stalled the operation of buses announcing the strike Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More