धूं-धूं कर जल उठे कावंड़ियों के वाहन, सुरक्षित बचें कावंड़िये  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। दो जगहों पर अचानक आग लगने से कांवड़ियों के 16 दोपहिया वाहन जल गए। अग्निशमन वाहन के पहुंचने तक कांवड़ियों के वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को डाक कांवड़ और बाइकर्स कांवड़ यात्रियों का सैलाब उमड़ आने से पार्किंग फुल होने के बाद, जिसको जहां जगह मिली, वहीं अपनी बाइक व अन्य वाहन खड़े कर दिए। जिसके चलते प्रशासन को ब्यवस्था बनाने में भारी दिक्कत उठानी पड़ी। तभी अचानक रविवार देर रात ओम पुल में चार बाइकों एवं रोडीबेलवाला में बनाई गई अस्थाई पार्किंग में खड़ी आठ बाइक, तीन स्कूटी और एक मोपेड में आग लग गई। दमकल टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक लगभग 16 वाहन जल कर क्षतिग्रस्त हो गए थे। हालांकि इस दौरान कोई भी कावड़ यात्री आग की चपेट में नहीं आया। 

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह राणा ने बताया ने बताया कि अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर सीसीआर भवन के पास मौजूद दमकल वाहन पहुंचा, लेकिन तब तक सभी दोपहिया वाहन पूरी तरह से जल चुके थे। आग लगने की वजह वाहन का गर्म होना सामने आ रहा है। वाहन किन कांवड़ियों के थे, इस संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं। अभी तक कोई सामने नहीं आया है। दोनों ही स्थानों पर कुल 16 दोपहिया वाहन जले हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news keep safe Kavandis Uttrakhand news Vehicles of Kavandis burnt by smoke

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More