देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार में विजिलेंस का भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान जारी है। राज्य में घूसखोर भ्रष्ट अधिकारियों को विजिलेंस लगातार सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। इसी क्रम में विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम में हरिद्वार के खानपुर के खंड शिक्षा अधिकारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
एसपी विजिलेंस देहरादून सेक्टर रेणु लोहानी ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी अयाजुद्दीन सीएम पोर्टल पर एक शिक्षक की शिकायत की जांच कर रहा था। आरोपी अधिकारी ने शिक्षक को क्लीन चिट देने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद शिक्षक ने विजिलेंस से इसकी शिकायत की। शिकायत के बाद टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को रंगेहाथ दबोच लिया। फिलहाल विजिलेंस की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]