हल्द्वानी। उत्तराखण्ड विजिलेंस ने ऊधमसिंह नगर के जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा को 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में शिकायतकर्ता की शिकायत पर जिला आबकारी अधिकारी, ऊधमसिंह नगर अशोक कुमार मिश्रा को निवासी- जी- 8 प्रकाश सिटी, काशीपुर
जनपद ऊधमसिंहनगर को शिकायतकर्ता से 70,000 रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि उसकी देशी मदिरा की दुकान खटीमा में है, जो वर्ष 2023-24 में आवंटित हुई थी जिसे पुनः वर्ष 2024-25 में नवीनीकरण करा लिया गया। वर्ष 2023-24 में शिकायतकर्ता द्वारा सम्पूर्ण अधिभार जमा करा दिया गया था।पिछले वर्ष में जमा अधिभार का 10,21,417 रूपये का माल शिकायतकर्ता नहीं ले पाया था, जो वो अब लेना चाहता है। जिस पर जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा द्वारा अधिभार के 10 प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत की मांग की जा रही है। वह रिश्वत नहीं देना चाहता है। आरोपी के खिलाफ कार्यवाही चाहता है। उक्त शिकायत पर पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल द्वारा शिकायतकर्ता के शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच पश्चात तथ्य सही पाये जाने पर अपने पर्यवेक्षण में निरीक्षक विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये आज 02-07-2024 को ट्रैप टीम द्वारा जिला आबकारी अधिकारी, ऊधमसिंहनगर अशोक कुमार मिश्रा निवासी जी-8 प्रकाश सिटी, काशीपुर जनपद ऊधमसिंह नगर को शिकायत कर्ता से 70,000/- (सत्तर हजार रूपये) रूपये रिश्वत लेते हुये उनके कार्यालय से रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ वी मुरूगेशन द्वारा ट्रैप टीम को नगर पुरुष्कार से पुरूष्कृत करने की घोषणा की गयी है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]