विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए लेखपाल को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हरिद्वार। विजिलेंस टीम ने हरिद्वार जिले के लक्सर स्थित बसेड़ी खादर चकबंदी कार्यालय में तैनात लेखपाल बृजमोहन सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है ।
 
यह गिरफ्तारी एक शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि लेखपाल बृजमोहन सिंह उनकी मां के नाम पर प्रहलादपुर खानपुर स्थित कृषि भूमि को आबादी में बदलने के लिए रिश्वत मांग रहे थे। विजिलेंस विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सेक्टर देहरादून की टीम ने जाल बिछाया और लेखपाल को
2500 रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी के घर और अन्य संपत्तियों की भी जांच शुरू कर दी है। विजिलेंस निदेशक डॉ. वी. मुरुगेसन ने इस सफल ट्रैप के लिए टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा के साथ ही नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का संदेह हो या वह रिश्वत मांगे, तो टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर सूचना दें।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news uttarakhand news Vigilance team arrested accountant red handed while taking bribe

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More