डीजे बंद कराने गए पुलिस कर्मियों पर ग्रामीणों ने किया हमला, एक पुलिस कर्मी घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

जसपुर। डीजे बंद कराने गए पुलिस कर्मियों के साथ ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला तथा पत्थरबाजी कर एक कॉन्स्टेबल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने एक कॉन्स्टेबल का मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दो महिलाओं सहित पांच ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है।

जसपुर के पतरामपुर पुलिस चौकी पर तैनात कॉन्स्टेबल नरेंद्र कुमार ने कहा शनिवार की रात्रि को पतरामपुर गांव में तेज आवाज में डीजे बजाने की सूचना मिली थी। पुलिस कर्मी डीजे बंद कराने गए थे। पुलिस कर्मियों ने डीजे बंद करने को कहा तो डीजे पर डांस कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों के साथ गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। मौके की नजाकत को देखते हुए घटना की सूचना चौकी इंचार्ज को दी। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज भूपाल राम पौरी, सचिन चौधरी, दीपक जलाल को को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों से डीजे को बन्द करने को कहा इससे नाराज होकर वह पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की करने लगे। कॉन्स्टेबल सचिन चौधरी ने विडियो ग्राफी के लिए अपना मोबाइल निकाला तो ग्रामीण मारपीट कर मोबाइल छीन कर फरार हो गए। गांव के चौकीदार से मोबाइल छीनने वालों के नाम की जानकारी कर पुलिस कर्मी उनके घर पहुंचे। वहां भी ग्रामीण एकत्र हो गए तथा एक राय होकर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से लाठी डंडों से  पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। इनमें से कुछ व्यक्तियों ने कांस्टेबल दीपक जलाल के सिर पर डंडे से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस वालों को घेर कर मारपीट शुरू कर दी। चौकी प्रभारी के साथ भी एक महिला ने  जैकेट खींचकर हाथापाई की। हालात बिगडऩे पर घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचते ही ग्रामीणों ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया। पुलिस ने बल प्रयोग कर कुछ ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम नरेन्द्र कुमार उर्फ नीटू निवासी पतरामपुर, विक्रम निवासी खानखाना थाना बंगा जिला नवां शहर पंजाब, चरन सिंह  निवासी पतरामपुर, रघुवती निवासी खानखाना थाना बंगा जिला नवां शहर पंजाब, रेखा निवासी पतरामपुर फरार हुए व्यक्ति का नाम रिशू बताया। पुलिस ने धारा 147/149/307/332/353/504/506/186 आईपीसी के अंतर्गत घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।    

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: jaspur news US nagar news Uttrakhand news Villagers attacked policemen who went to stop DJ

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More