अतिथि देवो भवः की हकीकत को दर्शाता पेट्रोल पम्प पर कार चालक की धुनाई का वारयल वीडियों  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


हरिद्वार। कोतवाली हरिद्वार क्षेत्र में बस स्टैंड के पास स्थित पेट्रोल पंप के बाहर कार चालक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर किसी बात को लेकर कार चालक की पेट्रोल पंप कर्मियों से कुछ कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद वहां से भाग रहे कार चालक को घेर कर पहले कार के अंदर और फिर कार से उतारकर जमकर पीटा गया। इस दौरान वहां सड़कों पर लोगों की काफी भीड़ थी, लेकिन किसी ने भी कार चालक को बचाने की कोशिश तक नहीं की। यह हाल तब है जब हरिद्वार में यात्री सीजन के चलते चप्पे-चप्पे पर पुलिस मौजूद है। 

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ 

मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीओ सिटी शेखर सुयाल कहते है कि कोई भी तहरीर इस संबंध में थाने में नहीं दी गईं है अगर कोई तहरीर आएगी तो उसके खिलाफ उचित करवाई की जाएगी। गौरतलब हो कि राज्य के सिपहसालार सहित प्रशासनिक तबका प्रेस मीडिया के जरिये आमजन को संदेश देते रहे है कि प्रदेश में आने वाले ब्यक्तियों का अतिथि देवो भवः के अनुरूप स्वागत सत्कार होगा, लेकिन भीड़ के मध्य अकेले ब्यक्ति को कई लोगो द्वारा घेर कर बर्बरता पूर्वक पीटे जाने का विडियो वायरल होने के बाद भी कारवाही हेतु तहरीर का इंतजार हो रहा। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बरसाती नाले का कहर: क्रेटा कार बहने से युवक-युवती की मौत, एक युवती घायल   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में देर रात्रि थाना प्रेमनगर क्षेत्र के लोअर कंडोली, पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास क्रेटा वाहन बरसाती नाले में बह गया। इस हादसे में एक युवक और युवती की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने देर रात दोनों के […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून-दिल्ली रोडवेज बस के टायर में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता  सहारनपुर। देहरादून से दिल्ली जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस में सोमवार सुबह शाकुंभरी चौक से आगे एक टायर में अचानक आग लग गईं। चालक की सतर्कता के चलते समय रहते बस रोक दी गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, 22 चालान काटकर वसूला ₹9,600 जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शहर में फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार (आज) नगर निगम हल्द्वानी की टीम द्वारा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर निगम द्वारा मुखानी से चौफुला तक तथा एमबी इंटर कॉलेज के पास फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान नगर निगम की टीम […]

Read More