द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज प्रबंधक से गाली गलौज मामले में कांग्रेस विधायक का लिया जायेगा वॉयस सैंपल   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रबंधक से गाली गलौज करने के मामले में द्वाराहाट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इससे जुड़े वायरल वीडियो और ऑडियो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जिन्हें जल्द ही फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद विधायक का वॉयस सैंपल लिया जाएगा।

बीते दिनों द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट कॉलेज प्रबंधन के घर में घुस गए थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने वहां गाली गलौज की और धमकी दी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ, जिससे सियासी हलचल भी पैदा हो गई। इस मामले में विधायक के खिलाफ द्वाराहाट थाने में गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। अचानक विवादों में आए विधायक की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। इसके बाद एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वह प्रदेश के बड़े नेताओं को भी गाली गलौज करते सुने जा रहे हैं। यह ऑडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बिष्ट के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सभी वीडियो और ऑडियो को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। जल्द ही विधायक का वॉयस सैंपल लेने की प्रक्रिया भी कोर्ट के माध्यम से पूरी की जाएगी। इस मामले में डीआईजी कुमाऊं रेंज डॉ. योगेंद्र सिंह रावत का कहना है कि मुकदमे की विवेचना गंभीरता से करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news Dwarahat news Uttrakhand news Voice sample of Congress MLA will be taken in case of abusing Dwarahat Engineering College Manager

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More