18वीं लोकसभा के लिए उत्तराखंड की पांचों सीटों पर मतदान शुरू 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून/नैनीताल। 18वीं लोकसभा के लिए उत्तराखंड की पांचों सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। लोग मतदान के लिए बूथ पर पहुंचने लगे हैं। कुछ बूथ केंद्रों पर लंबी लाइन लगी है। प्रदेश के 83 लाख से ज्यादा मतदाता 55 प्रत्याशियों का भाग्य की फैसला करेंगे। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने पत्‍नी व अपनी मां के साथ खटीमा स्थित अपने बूथ पर पहुंचे और मतदान किया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के सभी सम्मानित मतदाताओं से विनम्र निवेदन करता हूं कि आज लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का सदुपयोग कर देश की विकास यात्रा को जारी रखने हेतु सक्षम सरकार चुनने में अपना योगदान दें।आपका एक वोट बहुमूल्य है। गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने विधानसभा श्रीनगर के भटकोट मतदान केंद्र पर किया मतदान। नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने पत्नी संग प्रातः 7 बजे खेमपुर (गैबुआ) मतदान क्षेत्र में, हलद्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज में मतदान कर कहा कि लोकतंत्र के महापर्व मे सभी को भागीदारी करनी चाहिए और अपने मतदान से लोकतंत्र की रक्षा करनी चाहिए। तो बागेश्वर जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बागेश्वर पहुंचकर किया मतदान। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी अदा करते हुए पूरे कुमाऊं मंडल के मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में वोट देने की अपील भी की,उन्होंने नैनीताल के प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कार्यालय तल्लीताल में मतदान किया। जनपद के सभी बूथों में शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया जारी है। वहीं, गंगोत्री पोलिंग बूथ पर साधुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है, लेकिन ईवीएम मशीन में कुछ तकनीकी दिक्कत के चलते वोटिंग शुरू नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप :  भड़के जनाक्रोश के बाद होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन भी जांच के घेरे में

विकासनगर के जैन बालिका इंटर कॉलेज में सुबह 6 बजकर 30 मिनट से मतदान के लिए केंद्र के बाहर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई है। मतदान के लिए काफी संख्या में महिलाएं पहुंची है। देहरादून के एक मतदान केंद्र पर मतदान के लिए पहुंच रहे लोगों से मोबाइल बाहर रखवाए जाने पर बूथ के बाहर पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हो गई। आयोग की ओर से पहले भी इस संबंध में बताया गया था कि मतदाता अपना वोट डालने जाएं तो मोबाइल, कैमरा, ईयरफोन आदि उपकरणों को घर छोड़कर जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के वडयूडा गांव में मकान ढहने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत   

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news lokasabha election 2024 nainital news Uttrakhand news Voting begins on all five seats of Uttarakhand for the 18th Lok Sabha

More Stories

उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More