श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में हुआ वेलकम और फेयरवेल आयोजन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर स्थित अंग्रेजी विभाग में फ्रेशर स्टूडेंट का वेलकम और पास आउट स्टूडेंटस का फेयरवेल किया गया।

शनिवार को अंग्रेजी विभा में आयोजित उक्त कार्यक्रम में कैंपस हेड प्रो. गुलशन कुमार धींगड़ा बतौर मुख्य अतिथि और डीन कॉमर्स प्रो. राजमणि पटेल बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे। इस मौके पर प्रो. धींगड़ा ने कॉलेज से पास आउट हुए छात्र/छात्राओं को बेहतर भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। प्रो. पटेल ने विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठ बने रहने एवं पुस्तकों को अपना मित्र बनाने हेतु प्रोत्साहित किया। अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष प्रो. हेमन्त कुमार शुक्ला ने कहा कि पिछले शैक्षणिक सत्र में कोविड प्रतिबंधों एवं अन्य कारणों से फ्रेशर पार्टी का आयोजन नहीं किया जा सका था। इसीलिए फ्रेशर एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन एक साथ किया जा रहा है। प्रो. शुक्ला ने बताया कि विभाग द्वारा समय-ंसमय पर सर्वांगीण विकास हेतु आयोजित की जाने वाली शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। बताया कि भविष्य में व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा। अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ0 पारूल मिश्रा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन मानसी पोखरेल एवं स्वाति प्रजापति ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मानसी पोखरेल एवं आकाश भट्ट को क्रमशः मिस्टर एवं मिस फ्रेशर तथा ईशिता उपाध्याय एवं मयंक यादव को क्रमशः मिस्टर एवं मिस फेयरवेल चुन कर पुरस्कृत किया गया. समारोह के दौरान विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ ही गायन, डान्स, मिमिक्री, काव्यपाठ, मॉडलिंग, बैलून डान्स आदि का आयोजन किया गया। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rishikesh news Shridew suman uttrakhand university Uttrakhand news Welcome and Farewell organized in English Department of Sridev Suman Uttarakhand University

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More