नहीं रहे फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर इस्माइल श्रॉफ, मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

मुम्बई। दिग्गज डायरेक्टर इस्माइल श्रॉफ का 62 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार की रात यानी 26 अक्टूबर को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस्माइल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इस्माइल के यू चले जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर गूंज उठी है।

उनके निधन पर गोविंदा ने ई टाइम्स से बात करते हुए कहा, ‘मैं इस खबर से बहुत उदास हूं। मेरे करियर की शुरुआत उन्हीं के साथ हुई थी। ऊपर वाला उनको जन्नत नसीब करे।’ बताते चलें कि गोबिंदा ने इस्माइल श्रॉफ की फिल्म ‘लव 86’ से डेब्यू किया था। वहीं एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने दुख जताते हुए कहा, ‘मैंने उनके साथ ‘थोडिसी बेवफाई’ और ‘अहिस्ता अहिस्ता’ में काम किया है। ‘अहिस्ता अहिस्ता’ मेरे दिल के बहुत करीब है। वो काम को लेकर बेशक सख्त रहते थे, लेकिन उनका चेहरा हमेशा मुस्कुराता हुआ रहता था। वो जो चाहते थे, उसे हर हाल में पूरा करते थे। बतौर एक्टर-डायरेक्टर हमारी काफी अच्छी बनती थी। वो बेहद सेंसेटिव डायरेक्टर थे। ये हम सभी के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। वो इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ कर गए हैं।’ इस्माइल का असली नाम एस.वी. इस्माइल था, लेकिन इंडस्ट्री में उन्हें इस्माइल श्रॉफ के नाम से जाना जाता था। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों को डायरेक्ट किया है। उनकी सुपरहिट फिल्मों में ‘अहिस्ता अहिस्ता’, ‘बुलंदी’, ‘थोड़ी सी बेवफाई’, ‘सूर्या’, आदि जैसी कई फिल्में शामिल हैं। उन्होंने राजेश खन्ना, धर्मेंद्र, राज कुमार, गोविंदा, शबाना आजमी और पद्मिनी कोल्हापुरे जैसे एक्ट्रर्स के साथ काम किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: breathed his last at Kokilaben Dhirubhai Ambani Hospital in Mumbai Film industri mumbai news Special news Well-known director of the film industry Ismail Shroff passed away

More Stories

खास खबर

राष्ट्रपति बॉडीगार्ड मैराथन में उत्तराखण्ड का दमदार प्रतिनिधित्व कर हल्द्वानी के प्रवेश पाण्डे और सौरभ ने बढ़ाया प्रदेश का मान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली/हल्द्वानी। राष्ट्रपति के अंगरक्षक (PBG) की विरासत का सम्मान करना और पैराप्लेजिक रिहैबिलिटेशन सेंटर के लिए योगदान देने के उद्देश्य से दिल्ली कैंट में आयोजित प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड मैराथन में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के साथ देशभर से आए धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग […]

Read More
खास खबर

“यहां कूड़ा फेंकना मना है” बोर्ड के नीचे ही लगा कूड़े का ढेर, आखिर कहां गई हमारी सभ्यता?

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   सड़क किनारे साफ-साफ बोर्ड लगा है — “यहां कूड़ा फेंकना मना है”, लेकिन विडंबना देखिए कि उसी स्थान पर लोगों द्वारा लगातार कूड़ा फेंका जा रहा है। आखिर क्या यही हमारे सभ्य समाज की पहचान है? स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य […]

Read More
खास खबर

अपने हुए बेगाने : बूढ़ी अवस्था का वृद्धाश्रम बना सहारा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  जिन बच्चों को माँ-बाप निस्वार्थ भाव से प्यार, त्याग और संघर्ष के साथ पाल-पोसकर बड़ा करते हैं, उनसे यही उम्मीद रहती है कि वे बुढ़ापे में उनका सहारा बनेंगे। लेकिन बदलते समय में कई ऐसे माता-पिता हैं जिन्हें अपने ही बच्चों की उपेक्षा का सामना करना पड़ता है और अंततः उन्हें […]

Read More