ओवरटेक कर रहे ट्रक से बचने के दौरान दिल्ली निवासी पर्यटकों की कार पलटी, तीन की मौत दो गम्भीर घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। रुड़की के नगला इमरती गांव के पास दिल्ली हाइवे पर सोलानी पुल पर ओवरटेक कर रहे ट्रक से बचने के चक्कर में एक कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। दुर्घटना में कार सवार आठ साल का बच्‍चा और उसके प‍िता व दादी की मौके पर ही मौत हो गई। जबक‍ि छोटा भाई और दादा गंभीर घालय हो गए। ज‍िन्‍हें 108 एम्बुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की गंभीर हालात को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस पर नशा माफिया पर मेहरबानी के आरोप में कांग्रेस ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राममुकुंदपुर 1142 दिल्ली निवासी एक परिवार कार से हरिद्वार की और से वापस दिल्ली की और जा रहा था। जैसे ही उनकी कार नगला इमरती गांव के पास सोलानी पुल पर पहुंची तो एक ट्रक ने उनकी कार को ओवरटेक करने की कोशिश की। कार चालक ने कार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर कार चढ़ा दी। जिस कारण कार पलट गई इस हादसे में आठ साल के बच्चे सहित तीन लोगो की मौत हो गई जबकि चार साल के एक बच्चे सहित एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एम्बुलेंस के जरिये सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कहासुनी से खूनी वारदात तक : गुस्से में उठी तलवार के जवाब में चले फावड़े से पत्नी की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवला तल्ला पजाया, गौलापार में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा खूनी वारदात में बदल गया। कहासुनी के दौरान तलवार लेकर पति की ओर बढ़ी पत्नी पर पति ने फावड़े के हत्थे से […]

Read More
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने गौलापार में किया भूमि पूजन   अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं के खातों में डीबीटी से पहुँची प्रोत्साहन राशि, देवभूमि खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कार वितरित   हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के पावन अवसर पर उत्तराखंड के खेल […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोली मारने की धमकी की सूचना पर रामनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता   रामनगर। मालधन चौड़ स्थित शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति द्वारा गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी देने की सूचना पर रामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।   पुलिस के अनुसार, […]

Read More