पुलिस चौकी में महिला की बेरहमी से पीटाई, हालत बिगड़ने पर कराया अस्‍पताल में भर्ती 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस चौकी में महिला के साथ बर्बरता की हदें पार करते हुए बेरहमी से पीटने और करंट लगाने के साथ ही भद्दी गालियां दी गई। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून में पुलिस चौकी जोगीवाला में महिला को चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए लाया गया थी। क्योकिं महिला उसी फ्लैट में झाड़ू-पोछा करती है, जहां चोरी हुई। आरोप है कि चौकी में पुलिस द्वारा महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे थर्ड डिग्री टार्चर देते हुए इस कदर पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीटा ही नहीं, महिला को करंट तक लगाया गया। महिला की हालत इतनी खराब हो गई कि उसे कोरोनेशन अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग

महिला के आरोपों की गोपनीय जांच के बाद एसएसपी/डीआईजी जन्मेजय खंडूड़ी ने जोगीवाला चौकी इंचार्ज दीपक गैरोला को सस्पेंड करते हुए मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। इस मामले में अन्य पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिर सकती है। जानकारी के अनुसार, मोहकमपुर निवासी देवेंद्र ध्यानी ने 15 मई को जोगीवाला पुलिस चौकी में चोरी की शिकायत की थी। देवेंद्र ध्यानी सेवानिवृत्त विज्ञानी हैं और मंत्रा अपार्टमेंट में एक फ्लैट में रहते हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि सात मई को किसी काम से परिवार समेत दिल्ली चले गए थे। इसके बाद 14 मई को पड़ोस के फ्लैट में रहने वाली मीना रावत ने उन्हें फोन पर बताया कि फ्लैट के दरवाजे और अंदर रखी आलमारियां खुली पड़ी हैं। 15 मई को देवेंद्र दून वापस पहुंचे तो पाया कि फ्लैट से सोने व चांदी के जेवरात और नकदी गायब है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की। इस पर पुलिस देवेंद्र ध्यानी के फ्लैट में झाड़ू-पोछा करने वाली नेहरू कालोनी क्षेत्र निवासी मंजू उर्फ श्रमी से पूछताछ करने के लिए रविवार को उनके घर पहुंची। पीड़ित महिला ने बताया कि तीन महिला और एक पुरुष कांस्टेबल उनके घर पहुंचे थे। पुलिसकर्मियों ने पहले तो उन्हें घर में बुरी तरह पीटा और सारा सामान बिखेर दिया। इसके बाद उसे चौकी ले जाया गया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने उनके ऊपर बर्फ डाली और करंट लगाया। उन्हें बेल्ट और जूतों से बुरी तरह पीटने के साथ ही गालियां दीं। इसके बाद गंभीर हालत में पुलिसकर्मी मंजू को उनके घर छोड़ गए। परिचित उन्हें कोरोनेशन अस्पताल ले गए और भर्ती कराया। मंजू के परिचितों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वह खाना भी नहीं खा पा रही हैं। पुलिस को महिला के घर से चोरी हुआ कोई सामान भी नहीं मिला है। घटना के बाद मंजू और उनके स्वजन बुरी तरह घबरा गए थे। इसकी जानकारी एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी को मिली तो उन्होंने गोपनीय जांच करवाई।प्राथमिक जांच में महिला की पिटाई की बात सामने आई, जिसके बाद चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की गई। जांच में पुलिसकर्मियों की ओर से महिला की पिटाई करने का मामला सामने आया है। चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में भी महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए। मामले की गंभीरता से जांच करवाई जा रही है। अगर इसमें किसी और का नाम भी सामने आता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More