दहेज के लिए ससुराल में जिंदा जला दी गई महिला

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पटना। देश के कई हिस्सों में गुरुवार को महिलाएं तीज के मौके पर निर्जला व्रत रखकर अपने सुहाग की सलामती के लिए पूजा-अर्चना कर रही हैं, लेकिन बिहार की राजधानी पटना की एक बेटी और विवाहिता को तीज के एक दिन पहले ही उसके ससुराल के लोगों ने जिंदा जला कर मार दिया जिसके बाद आज तीज व्रत के दिन उसकी अस्पताल में मौत हो गई।

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/09/09/cab-driver-accused-of-knife-attack-in-police-custody/

प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना से सटे फतुहा के सोनारू पटेल नगर निवासी वीरेंद्र कुमार की पुत्री अनामिका रानी की शादी लगभग 6 वर्ष पूर्व जहानाबाद जिले के शेख आलम चक निवासी शिव शंकर प्रसाद के साथ संपन्न हुई थी। शादी के बाद से ही और दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों द्वारा अनामिका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, और अंत में आग लगाकर उसकी हत्या कर दी गई।  मृतका के पिता बीरेंद्र कुमार और भाई पंकज कुमार ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वालों द्वारा अक्सर पैसों की मांग की जाती थी और दहेज को लेकर अनामिका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने बताया कि हाल ही में दामाद शिव शंकर प्रसाद को 20 हजार रुपए भी भेजा था। परिजनों ने बताया कि जब वो लोग अनामिका के ससुराल पहुंचे तो अनामिका झुलसी अवस्था में फर्श पर गिरी पड़ी थी और उसके बगल में माचिस की तीलियां पड़ी थी। परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज को लेकर अनामिका को जिंदा जलाए जाने की बात दोहराते हुए पुलिस प्रशासन से ससुराल वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। घटना के बाद से ससुराल वाले फरार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

मौके पर मौजूद अगमकुआं थाने के पुलिस अधिकारी विजय कुमार शाही ने घटना की पुष्टि करते हुए अनुसंधान की बात कही और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इस घटना के बाद से आरोपी ससुराल वाले फरार बताए जाते हैं, वहीं पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news patna news Woman burnt for dowry

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More