वाह री ब्यवस्था : घटना के बाद कार्यवाही लेकिन सुरक्षा हवाहवाई   

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

नैनीताल/हल्द्वानी। यहां पॉश इलाके में देर रात एक युवती के साथ छेड़छाड़ और पीछा करने का सनसनीखेज मामले ने एक बार फिर जिले में महिलाओं की सुरक्षा के साथ पुलिस प्रशासनिक ब्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

 
जानकारी के अनुसार यहां आज फिर स्टेडियम क्षेत्र से लेकर रामपुर रोड के बीच ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसमें बुलेट सवार दो युवक, युवती का पीछा करते हुए उसे परेशान करते है। इससे पूर्व भी एक घटना ने पुलिस प्रशासनिक ब्यवस्था को ठेंगा दिखाया था।जिसमें एक टैक्सी चालक बदनियति से महिला पर्यटक को सुनसान जंगल की ओर ले जाता है। हालांकि दुष्कर्मी व खौफनाक जानवरों से स्वयं को बचाती महिला रात भर कलमठ में छुपी रहती है और सुबह स्वयं पुलिस के पास पहुंच आप बीती बताती है। जिसके बाद पुलिस हरकत में आती है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाता है।

 

आज फिर अपने भाई के साथ बाइक पर सवार युवती का बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पीछा ही नहीं करते, बल्कि रास्ते भर युवती पर फब्तियां कसते हुए उसे डराने-धमकाने की कोशिश भी करते है। भयभीत युवती और उसका भाई इस दौरान काफी घबराये हुए सड़क पर तेज गति से स्कूटी दौड़ाते हुए मदद के लिए आवाज लगाते है, लेकिन आरोपियो से उन्हें बचाने कोई नजर नहीं आता। हालांकि जिस स्थिति में भाई -बहन स्वयं का बचाव करते हुए स्कूटी दौड़ा रहे थे, शायद आरोपियों से ज्यादा सड़क दुर्घटना का भी अंदेशा था। लेकिन देर रात उनकी सुरक्षा की चिंता कौन करता, क्योंकि सुरक्षा के लिए स्थापित पुलिस तो इस दौरान कहीं थी ही नहीं।

ज्ञात हो की पूरी घटना का वीडियो भी वायरल होकर सामने आया है, जिसमें आरोपी युवकों को युवती का पीछा करते और उसे परेशान करते हुए साफ देखा जा सकता है। अब जब वीडियो वायरल हो जाता है, तो पुलिस हरकत में आती है और मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेते हुए उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की बात करती है।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के अनुसार, एक वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया था, जिसमें बाइक सवार युवक-युवती के पीछे दो युवक पीछा करते दिख रहे हैं। वे टिप्पणी करने के साथ ही उन्हें परेशान करते नजर आए। मामले में दोनों युवकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

घटना के बाद बेशक जिला पुलिस घटना के अनावरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही है, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या पुलिस प्रशासन चौकन्ना था, यदि था तो फिर बीच सड़क ऐसी हरकत कैसे हुई। या फिर यह मान ले कि महिलाओं का अब रात में घर से निकलना अथवा सफर करना सुरक्षित नहीं। यदि ऐसा नहीं तो चलती सड़क, भीड़ -भाड़ वाला इलाका अथवा पॉश एरिया में ऐसी घटनाएं करने का साहस आरोपियों को कैसे मिला ?

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Nainital/Haldwani News uttarakhand news What a System: Action Taken Only After the Incident While Security Remains a Mere Illusion उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज नैनीताल/हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More