लिव-इन पार्टनर के साथ शादी से मना पर युवक की पीट-पीट कर हत्या

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

गुजरात।  20 साल के एक युवक ने अपने लिव-इन पार्टनर के साथ शादी रचाने से इनकार कर दिया तो उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला राज्य के वलसाड जिले का है। बताया जा रहा है कि जिले के सुदूर आदिवासी गांव आसलोना में पंचायत की बैठक के बाद यह घटना हुई है। मृतक युवक की पहचान संजय भूसरा के तौर पर हुई है। बीते रविवार को संजय की मौत के बाद पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करने के साथ ही नशे के सौदागर को किया गिरफ्तार

पुलिस की जांच में पता चला है कि संजय ने जिस लड़की के साथ शादी करने से इनकार किया था वो उसकी मंगेतर थी। करीब 3 साल पहले इन दोनों की सगाई हुई थी। इसके बाद करीब 1 साल से दोनों लिव-इन रिलेशन में साथ रह रहे थे। संजय द्वारा शादी से इनकार करने के बाद लड़की के पिता ने गांव के पंचायत से संपर्क किया और मामले की हस्तक्षेप करने के आग्रह किया था।

यह भी पढ़ें 👉  दो साल पुराने अश्लील वीडियो को स्थानीय युवती का बताकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

संजय की बेरहमी से पिटाई का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि गांव के कुछ लोग संजय की बुरी तरह पिटाई कर रहे हैं। मारपीट के दौरान संजय एक गड्ढे में गिर जाता है इसके बाद भी उसकी पिटाई की जाती है। हालांकि, इस बीच कुछ लोग आरोपियों को रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन वो नाकाम रहते हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  नये कप्तान की कप्तानी में 24 घण्टे के अंदर ही पकड़ लाई पुलिस मोबाइल और नकदी छीनने के आरोपियों को

अब इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता लक्ष्मण गवली, उत्तम गवली, छग्गन गवली, रमन गवली, सीताभाई गवली, सुनील गवली और महडू गवली को संजय की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में संजय के पिता आनंद भूसरा ने केस दर्ज करवाया था।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news gujrat news

More Stories

राष्ट्रीय

शिक्षा और छात्रों के कल्याण के लिए समर्पित भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  स्मृति पाण्डे, खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। 15 अक्टूबर 1931 को भारत के रामेश्वरम में एक सामान्य परिवार में जन्मे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है। आज का दिन उनके सम्मान में विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। जनता […]

Read More
राष्ट्रीय

शहीद भगत सिंह जयंती 2024!भारत माता के सच्चे सपूत को शत -शत नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी।  “मुझे तन चाहिए, ना धन चाहिए,  बस अमन से भरा यह वतन चाहिए, जब तक जिंदा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए,  और जब मरूं तो तिरंगा ही कफन चाहिए।” भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने के लिए कई वीरों […]

Read More
राष्ट्रीय

आसमान में काले बादलो के साथ ही इन राज्यों में होगी गरज के साथ मूसलाधार बारिश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में एक बार फिर तापमान में कमी आने से सर्दी का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों की कंपकंपी बंधन शुरू हो गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी हिस्सों में लगातार बर्फबारी होने से कुछ जगह हिमस्खलन की घटनाएं […]

Read More