इयरफोन लगाकर बैठे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत  

ख़बर शेयर करें -

  

खवर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां कोतवाली क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर इयरफोन लगाकर बैठे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हाथीखाल निवासी 25 वर्षीय विकास रविवार देर शाम बाइक लेकर घर से निकला था। वह तीन पानी फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी कर रेलवे ट्रैक पर जाकर बैठ गया और कानों में इयरफोन लगाकर गाने सुनने लगा। इसी दौरान रात करीब 9 बजे हल्द्वानी से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार ट्रेन वहां से गुजरी। इयरफोन लगे होने के कारण युवक को ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि विकास सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

परिजनों के अनुसार, विकास का करीब ढाई महीने पहले बाइक से एक्सीडेंट हुआ था, हालांकि वह अब सामान्य रूप से चलने-फिरने लगा था। हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news dies after being hit by a train Haldwani news uttarakhand news Young man killed after being hit by a train while wearing earphones Young man sitting on railway tracks with earphones on इयरफोन लगाकर रेलवे ट्रेक पर बैठा युवक उत्तराखण्ड न्यूज ट्रेन की चपेट में आने से मौत दुर्घटना न्यूज हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More