नानकमत्ता। यहां क्षेत्र के एक होटल में अलग-अलग समुदाय के युवक – युवती के ठहरे होने की सूचना पर देर रात पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को पूछताछ के लिए थाना नानकमत्ता ले आई। मामले की जानकारी मिलते ही विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए, जहां उन्होंने हंगामा करते हुए जांच के साथ युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस के अनुसार बीती रात करीब साढ़े दस बजे बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख भरत चंद ने सूचना दी थी कि नगर के होटल सिटी सेंटर में एक युवक और युवती बिना वैध पहचान पत्र के ठहरे हुए हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होटल पहुंचकर दोनों को थाने लाकर पूछताछ शुरू की।
जांच में युवक की पहचान सितारगंज के वार्ड नंबर- दो निवासी 28 वर्षीय इशाक अली के रूप में जबकि युवती की पहचान पिथौरागढ़ निवासी 21 वर्षीय युवती के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से एक-दूसरे को जानते हैं। युवक खटीमा में और युवती हल्द्वानी में नौकरी करती है। युवती चंपावत से लौटते समय नानकमत्ता में रुकी थी और उसने युवक को मिलने के लिए होटल में बुलाया था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और उनके द्वारा दी गई जानकारी का सत्यापन किया जा रहा है।जांच पूरी होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस ने शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई करने के साथ ही होटल संचालक के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत कार्रवाई की गई है।
इधर मामले के बाद होटल, लॉज और गेस्ट हाउसों में बिना पहचान पत्र के कमरा देने की लापरवाही भी सामने आई है।पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी हैकि बिना वैध आईडी किसी कोभी ठहरने की अनुमति न दी जाए, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी होटल सत्यापन व्यवस्था को मजबूत करने और नियमित जांच
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]