युवक कांग्रेस ने प्रदर्शन कर किया सीएम का पुतला दहन 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। हल्द्वानी समेत पूरे प्रदेश में व्याप्त भारी बिजली कटौती पेयजल संकट व अतिक्रमण के नाम पर गरीबों को उजाड़ने के विरोध में युवक कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। 

युकां कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू की अगुवाई में प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर युवक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा ऊर्जा प्रदेश में लगातार 5 से 6 घण्टे विधुत कटौती से जनता का जीना मुश्किल हो रहा है। लघु उद्योग काम धंधे चौपट हो रहे है। सरकार को जनहित में ठोस कदम उठाने चाहिए। युवक कांग्रेस जिला को ऑर्डिनेटर सचिन राठौर व पूर्व राजेन्द्र बिष्ट ने कहा कि सरकार अतिक्रमण के नाम पर गरीबों की छतों को उड़ाने का काम कर रही है, जबकि गरीबों उजाड़ने से पहले बसाने की योजना बनानी चाहियें। काग्रेस नेता सन्दीप भैसोड़ा व मोनू चौहान ने कहा कि जनता पानी के लिये दर-दर की ठोकरें खा रही है। अधिकारी लापरवाही बरत रहे है। पुतला दहन करने वालों में अंकुश कुमार, मयंक गोस्वामी जतिन अग्रवाल, सचिन राठौर, साहिल राज, कैलाश कोहली, राजकुमार, राजेश कुमार आदि थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news Youth congress Youth Congress demonstrated and burnt effigy of CM

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More
उत्तराखण्ड

वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में आज नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी संकाय, प्रबंधन संकाय, फार्मेसी संकाय एवं महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के  नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।    कार्यक्रम का […]

Read More