नाबालिग के साथ शीतला देवी मंदिर में पकड़ा गया दूसरे समुदाय का युवक  

ख़बर शेयर करें -

 

 
खबर सच है संवाददाता
हल्द्वानी। यहां शीतला देवी मंदिर परिसर में दूसरे समुदाय का एक युवक नाबालिग हिंदू युवती के साथ पकड़ा गया। मंदिर समिति के सदस्यों ने युवक की संदिग्ध गतिविधियों पर शक होने पर उसे रोककर पूछताछ की और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मंदिर समिति अध्यक्ष सचिन साह के अनुसार युवक मंदिर परिसर में युवती के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में मौजूद था।पूछताछ के दौरान युवक की असली पहचान साहिल मोहम्मद के रूप में सामने आई। आरोप है कि उसने युवती से संपर्क बनाने के लिए अपनी पहचान छिपाकर दूसरा नाम इस्तेमाल किया। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की शादी पहले से ही एक मुस्लिम युवती से तय बताई जा रही है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं युवती को धोखे में रखकर भावनात्मक रूप से फंसाने की कोशिश तो नहीं की गई।
 
घटना सामने आने के बाद मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। समिति के सदस्यों का कहना है कि युवक की गतिविधियां लगातार संदिग्ध प्रतीत हो रही थीं, इसी कारण उसे मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।युवती के नाबालिग होने की पुष्टि होने पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। साथ ही युवक द्वारा पहचान छिपाने और धोखाधड़ी के आरोपों की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत
फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज है और प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a youth from another community was caught with a minor A youth from another community was caught with a minor at Sheetla Devi Temple crime news Haldwani news Sheetla Devi Temple uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज नाबालिग के साथ पकड़ा गया दूसरे समुदाय का युवक शीतला देवी मंदिर हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More