निर्माणाधीन फेब्रिकेटेड चिकित्सालय सम्बन्धी व्यवस्थायें शीघ्र सुनिश्चित करें – भगत

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है – संवाददाता

निर्माण सम्बन्धी जानकारी लेते जनपद कोविड प्रभारी मंत्री

हल्द्वानी। शहरी विकास एवं जनपद कोविड प्रभारी मंत्री बंशीधर भगत एवं मेयर डॉ जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला ने बुधवार की सांय राजकीय मेडिकल कालेज परिसर मे डीआरडीओ द्वारा बनाये जा रहे 500 बैड के फेब्रिकेटेड चिकित्सालय निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। डीआरडीओ के कर्नल अत्रे ने फेब्रिकेटेड चिकित्सालय निर्माण के बारे में विस्तृत जानकारी श्री भगत को दी। उन्होने बताया कि इस 500 बैड के इस फैब्रीकेटेड कोविड चिकित्सालय में 125 वेंटिलेटर भी बनाये जायेंगे। भगत ने निर्देश देते हुये कहा कि यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है इस फेब्रिकेटेड चिकित्सालय के संचालित होने से जनपद के ही नही बल्कि पूरे कुमाऊ के कोविड मरीजों को लाभ मिलेगा, इसलिए सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारी चिकित्सालय निर्माण एवं व्यवस्थाओं में प्राथमिकता से सहयोग करें तथा निरंतर आपसी समन्वय बनाकर निर्माण कार्य एवं व्यवस्थायें शीघ्र सुनिश्चित करें।
भगत ने डीआरडीओ के अधिकारियों से चिकित्सालय निर्माण की विस्तृत जानकारी लेते हुये आगामी 25 मई 2021 तक चिकित्सालय को संचालित करने के निर्देश दिये जिस पर डीआरडीओ के अधिकारियो ने शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत को 25 मई तक चिकित्सालय का निर्माण पूर्ण कर संचालित करने हेतु आश्वस्त किया। उन्होने फेब्रिकेटेड चिकित्सालय निर्माण मे लगे डीआरडीओ के अधिकारियों एव अन्य व्यवस्थाओं मे लगे सभी अधिकारियों की पीठ थपथपाते हुये उनके त्वरित कार्य करने पर उनको बधाईयां भी दी। उन्होेने अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को चिकित्सालय के चारों ओर सडक शीघ्र सडक निर्माण के साथ ही पेयजल विभाग को सुचारू पेयजल व्यवस्थायें कराने के निर्देश भी मौके पर दिये। उन्होने प्राचार्य डॉ भैसोडा को फैबीकेटेड चिकित्सालय संचालन हेतु स्टाफ की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
इससे पूर्व काबिना मंत्री भगत व महापौर ने छडायल मे स्थित अग्रवाल आक्सीजन प्लान्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होने आक्सीजन प्लांट के स्वामी अतुल अग्रवाल से कहा कि वे प्लान्ट की पूर्ण क्षमता से कार्य करें तथा मांग अनुसार आक्सीजन की आपूर्ति करें। उन्होने कहा कि प्रत्येक आक्सीजन सिलेन्डर व वितरित करने वाले वाहनों का पूर्ण रूप से सेनिटाइज करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि आक्सीजन को मांग के अनुसार दें तथा कालाबाजारी पर रोक लगायें।
निरीक्षण दौरान पूर्व दर्जा मत्री तरूण बंसल, मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिह भण्डारी, नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया, प्राचार्य मेडिकल कालेज डॉ सीपी भैसोडा, उपजिलाधिकारी विवेक राय, लोनिवि, जलसंस्थान सहित डीआरडीओ के अनेक अधिकारी मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

More Stories

उत्तराखण्ड

रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : अधिवक्ता की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद रामलीला मैदान में कथित शुद्धिकरण किए जानेके मामले में पुलिस ने पहली एफआईआर दर्ज की है। अधिवक्ता अंजू की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 196 व 299 और एससी/एसटी एक्ट की […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में 16 सितंबर से शुरू होगा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान एवं जनकल्याण कार्यक्रम: महेंद्र भट्ट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। यहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से प्रदेशभर में सेवा […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता से मारपीट मामले में आरोपी भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    बाजपुर। लेवड़ा नदी पुल के पास लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता के साथ मारपीट के मामले में विभाग के इंजीनियरों के विरोध प्रदर्शन के बाद एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर बाजपुर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ […]

Read More