Year: 2024
अंगीठी की गैस से दो श्रमिकों की हुई मौत, एक हायर सेंटर रेफर
खबर सच है संवाददाता नैनीताल। यहां हाईकोर्ट के समीप अस्थाई रूप से रहने वाले उत्तर प्रदेश के दो श्रमिकों की अंगीठी की गैस से मौत हो गई। जबकि तीसरे को हायर सेंटर भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां हाईकोर्ट के समीप बन रहे एक चैम्बर के निर्माण के लिए यूपी से आये […]
Read More
वरिष्ठ आईएएस राधा रतूड़ी होंगी प्रदेश की नई मुख्य सचिव
खबर सच है संवाददाता देहरादून। वरिष्ठ आईएएस व मौजूदा अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी प्रदेश की नई मुख्य सचिव होंगी। राधा रतूड़ी 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में मुख्य सचिव डॉ एस एस संधु 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं। उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार मिला था। उनके के बाद राधा […]
Read More
मौसम का येलो अलर्ट! प्रदेश में कल से बारिश और बर्फबारी के आसार
खबर सच है संवाददाता देहरादून। प्रदेश भर में माह के अंतिम दिन से बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। जिसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज मंगलवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि देहरादून […]
Read More
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्यसभा सीटों पर चुनाव का हुआ ऐलान, 27 फरवरी को होगा मतदान
खबर सच है संवाददाता देहरादून। देश के 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान हो गया है। इन सभी सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा।भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की ओर से सोमवार को यह घोषणा की गई। ज्ञात हो कि 13 राज्यों के 50 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 2 अप्रैल […]
Read More
काव्य गोष्ठी के दौरान मंच पर कविता कर रहे कवि का हृदयाघात से हुआ निधन
खबर सच है संवाददाता पंतनगर। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित काव्य गोष्ठी के दौरान कविता पाठ कर रहे वरिष्ठ कवि का हृदयाघात से निधन हो गया। जिसके चलते कवि सम्मेलन में अफरा-तफरी मच गई। बताते चले कि यहा पन्तनगर में बीती रात स्वंय सुरक्षा अभियान के तत्वाधान में राष्ट्र एंव भारतीय सेना के वीर जवानों […]
Read More
मुख्यमंत्री धामी ने नारी शक्ति वंदन महोत्सव में प्रतिभाग कर 467 करोड़ 78 लाख की 27140 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
खबर सच है संवाददाता रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद रुद्रप्रयाग में नारी शक्ति वंदन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग में किया प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ₹467 करोड़ 78 लाख की 27140 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन […]
Read More
जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला, घण्टो मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने किया शव बरामद
खबर सच है संवाददाता रामनगर । कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के ढेला रेंज के जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ अन्य महिलाओं के बीच से उठा ले गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने उसका शव बरामद किया। सांवल्दे पश्चिमी निवासी दुर्गा देवी (50) पत्नी स्व. दान सिंह सुप्याल रविवार […]
Read More
हल्द्वानी में मूल निवास स्वाभिमान महारैली को लेकर पुलिस ने किया रूट/डायवर्जन प्लान तैयार
खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां मूल निवास स्वाभिमान महारैली को देखते हुए पुलिस ने रविवार (आज) सामान्य वाहनों के लिए रूट/डायवर्जन प्लान तैयार किया है। ऐसे में पहाड़ से आ रहे या जा रहे वाहन सवारों के लिए यह खबर जरूरी हो सकती है। पुलिस के अनुसार रूट डायवर्जन प्लान सुबह 09 बजे […]
Read More
सड़क चौड़ीकरण! सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीएम ने दिए राहत के निर्देश
खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यातायात व्यवस्था को सुचारू करने और शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सड़कों और चौराहों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। जिसके चलते व्यवसायी संगठनों द्वारा प्रस्तावित मानकों में शिथिलता की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। मामले का संज्ञान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंचने […]
Read More
शौच को जंगल गए ग्रामीण को बाघ ने बनाया निवाला, वन कर्मियों ने किया शव बरामद
खबर सच है संवाददाता रामनगर। रामनगर वन विभाग के कोसी रेंज से लगे दूरस्थ चुकुम गांव में सुबह शौच के लिए गए ग्रामीण को बाघ ने मार डाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह चुकुम गांव के 60 वर्षीय गोपाल राम ग्रामीण सुबह शौच के लिए जंगल में गए थे। तभी वहां पर एक बाघ […]
Read More


