छात्रा द्वारा उसका निजी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और वायरल करने के आरोप पर तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज An FIR has been lodged against three youths after a student accused them of making a private video of her and blackmailing and making it viral, Uttarakhand News, Nainital News, Crime News, Three youths accused of making a private video of a student and blackmailing and making it viral. An FIR has been lodged against three youths under sections of the BNS, उत्तराखण्ड न्यूज, नैनीताल न्यूज, क्राइम न्यूज, तीन युवको पर छात्रा का निजी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और वायरल करने का आरोप, तीन युवकों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज,
खबर सच है संवाददाता
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने तीन युवकों पर उसका निजी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और उसे वायरल करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर तल्लीताल थाने में नैनीताल निवासी आयुष कुमार, भावेश नेगी और प्रशांत जोशी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
छात्रा ने बताया कि जनवरी 2026 में छात्रसंघ चुनाव के दौरान उसकी मुलाकात तीन युवकों से हुई थी। उन्होंने उसे नशे की दवाइयां दीं और होटल के कमरे में उसकी जानकारी के बिना वीडियो बना लिया। बाद में इसी वीडियो के जरिये उसे ब्लैकमेल किया गया।
पीड़िता का आरोप है कि उसके मोबाइल से भी निजी वीडियो निकाले गए और अब ये वीडियो कॉलेज, शहर व सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। इससे वह मानसिक रूप से परेशान है। एसपी जगदीश चंद्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]