हेमकुंड से लौट रहे 6 संदिग्ध पूछताछ के लिए एसटीएफ की हिरासत में, एक युवक पर मूसेवाला मर्डर मिस्ट्री की साजिश का शक 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। पंजाब के सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या के मामले में उत्तराखंड और पंजाब एसटीएफ ने हेमकुंड से लौट रहे 6 संदिग्धों को आज सुबह चेकिंग के दौरान पकड़ा था। ये सभी पंजाब नम्बर की सफेद एर्टिगा गाड़ी में वापस लौट रहे थे। तभी पंजाब पुलिस भी नया गांव पेलियन पुलिस चौकी के पास पहुंची थी। 

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इन सभी 6 लोगों से कई घंटे पूछताछ हुई है। इनमें शामिल एक सिख युवक पर इस मर्डर मिस्ट्री की साजिश का शक है, क्योंकि इसने उस गाड़ी का कुछ दिन पहले इस्तेमाल किया था जिसमें बैठकर हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस को शक है कि इसने आरोपियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट किया है और उसके बाद ये अपने साथियों के साथ हेमकुंड आ गया। हिरासत में लिए गए इस शख्स की क्रिमिनल हिस्ट्री रही है और ये बहुत शातिर बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड और पंजाब एसटीएफ मूसेवाला हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए जॉइंट ऑपरेशन चला रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More