चार साल की बच्ची के साथ हैवानियत की हद पार, अपनों ने ही कर दी बेरहमी से हत्या

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

बरेली। चार साल की बच्ची के साथ हैवानियत की हद पार करते हुए उसके अपनों ने ही बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में शिकरपुर चौधरी गांव रहने वाली 4 साल की बच्ची शनिवार को अपने घर के बाहर खेल रही थी, इसी दौरान वह लापता हो गई। जानकारी होने पर परिजनों ने उसकी आसपास में खूब तलाश की, लेकिन जब कहीं कोई खबर नहीं मिली तो पुलिस में शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भी तत्काल बच्ची की तलाश के लिए टीम गठित की। टीम ने बच्ची के घर के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान सभी पड़ोसी अपने आप घर से बाहर आ गए और पुलिस की जांच में सहयोग करने लगे। वहीं बच्ची के पड़ोस में रहने वाले गंगाराम के घर से कोई नहीं निकला। यहां तक कि किसी ने दरवाजा तक नहीं खोला। इससे पुलिस को शक हो गया और पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर अंदर देखा। वहां एक बोरे में बच्ची का शव मिला।आरोपी शव को बोरे में भरकर ठिकाने लगाने ही वाले थे कि मामले का खुलासा हो गया। इसके बाद पुलिस ने इस बच्ची की ताई औरउसके पति को अरेस्ट कर लिया है। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आरोपियों ने यह वारदात क्यों की। 

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

बच्ची के परिजनों ने बताया कि पड़ोसियों के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। यहां तक कि आरोपी के साथ भी उनका कोई विवाद नहीं है। परिजनों के इस बयान से पुलिस की जांच और उलझ गई है। पुलिस के मुताबिक अभी तक इस वारदात की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला सावित्री मृत बच्ची की ताई है। वहीं गंगाराम सावित्री का ससुर है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Four year old girl crossed the limits of brutality Four year old girl crossed the limits of cruelty she was brutally murdered by her own people uttar pradesh news

More Stories

उत्तरप्रदेश

शक और सितम के बीच दम तोड़ गई खुशियां : विवाहिता की मौत पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  गाजियाबाद। यहां सिहानी गेट थाना क्षेत्र के पटेलनगर में एक विवाहिता ने घर की छत के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति पर लंबे समय से प्रताड़ित करने, मारपीट करने और पत्नी के चरित्र पर शक करने के आरोप […]

Read More
उत्तरप्रदेश

उधार के 3600 रुपये के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर शव फेंका नाले में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात […]

Read More
उत्तरप्रदेश

सीयूईटी परीक्षा रद्द : छात्रों ने केंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन कर एनटीए के खिलाफ जमकर करी नारेबाजी   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]

Read More