विवाद सुलझाने आये पुलिसकर्मियों की ब्यापारी द्वारा पिटाई में एक पुलिसकर्मी घायल, पुलिस ने किया ब्यापारी को गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। थल क्षेत्र में व्यापारी ने विवाद सुलझाने आये दो पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया जिसकी स्तिथि खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने व्यापारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 186, 332, 353, 307, 504 और 506 के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को विजय सिंह नामक युवक द्वारा पुलिस को एक तहरीर दी जिसमे क्षेत्र के एक व्यापारी किशन सिंह भैसोड़ा के साथ विवाद की सूचना थी, इस तहरीर पर कार्यवाही करते हुए कॉन्स्टेबल हरीश राम वर्मा और गणेश राम व्यापारी किशन सिंह के पास शांति व्यवस्था बनाने की अपील करने गए। परन्तु किशन सिंह पुलिसवालों की बात सुनकर अपना आपा खो बैठा और पुलिसकर्मियों पर लकड़ी की फंटी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इस दौरान किशन सिंह द्वारा दोनों पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 186, 332, 353, 307, 504, 506 के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार करने के साथ ही दोनों घायल पुलिस कर्मियों को पीएचसी गोचर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने कांस्टेबल गणेश राम की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया। यहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A policeman was injured in the beating of the policemen who came to resolve the dispute crime news pithoragarh news the police arrested Byapari Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More