घर के बाहर खड़ी कार में लगी अचानक आग, जलकर हुई राख 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

किच्छा। यहां घर के बाहर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गईं। जब तक लोग कुछ समझ पाते, कार धू-धू कर जलने लगी और देखते ही देखते आग का गोला बन गई। कुछ ही देर में पूरी कार जलकर राख हो गई।

जानकारी के अनुसार ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा के पुलभट्टा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 में कार घर के बाहर खड़ी थी, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में उसमें आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह लपटों में घिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के कारण उस पर काबू नहीं पाया जा सका। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। इस घटना का वीडियो भी किसी स्थानीय व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कार आग की लपटों में घिरी दिखाई दे रहीहै और आसपास मौजूद लोग आग बुझाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

कार मालिक आरिफ ने घटना को महज हादसा मानने से इनकार करते हुए पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने जानबूझकर उनकी कार में आग लगाई है। आरिफ का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों के साथ उनका पहले से विवाद चल रहा है और उसी रंजिश केचलते उनकी कार को निशाना बनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

वहीं पुलभट्टा थाना प्रभारी सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह हादसा था या किसी साजिश का हिस्सा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Car Parked Outside Home Suddenly Catches Fire Kichha news Reduced to Ashes udham singh nagar news uttarakhand news अचानक आग लगने से कार जलकर हुई राख उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज किच्छा न्यूज घर के बाहर खड़ी कार

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More