घास लेने जंगल गई महिला की चट्टान से गिरकर दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

चमोली। यहां सोमवार दोपहर नारायणबगड़ क्षेत्र में घास लेने जंगल गई एक महिला की चट्टान से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना पर डीडीआरएफ (डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीम मौके पर पहुँची और गहरी खाई से महिला के शव को रेस्क्यू किया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर गडसिर गांव की कृष्णा देवी (36 वर्ष) पत्नी मनवीर सिंह अन्य महिलाओं के साथ पटोरी के जंगल में घास काटने गई थीं।घास काटते समय उनका पैर फिसल गया और वे गहरी खाई में जा गिरीं। यह देखकर साथ में मौजूद महिलाओं ने तुरंत ग्रामीणों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल तहसील प्रशासन को मदद के लिए बुलाया। ग्रामीणों की सूचना पर डीडीआरएफ की टीम और राजस्व पुलिस देर शाम मौके पर पहुँची और खाई में उतरकर शव को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

एसडीएम पंकज भट्ट ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग भेजने के साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A woman who went to the forest to collect grass died a painful death after falling from a rock A woman who went to the forest to collect grass died after falling from a rock Accident news chamoli news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज घास लेने जंगल गई महिला चट्टान से नीचे गिरने से हुई मौत चमोली न्यूज दुर्घटना न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More