चार मई से महंगा होगा आंचल का दूध एवं अन्य दुग्ध उत्पाद

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने प्रदेश के प्रमुख दुग्ध ब्रांड आंचल के दूध और अन्य दुग्ध उत्पादों के दामों में 4 मई से वृद्धि करने का निर्णय लिया है। संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि मदर डेयरी और अमूल के दूध की कीमतें बढ़ने के बाद यह कदम उठाया गया है।

नए दरों के अनुसार अब आंचल का स्टैंडर्ड दूध ₹66 के बजाय ₹68 प्रति लीटर मिलेगा, जबकि आधा लीटर का पैक ₹29 से बढ़कर ₹30 का हो गया है। गाय के दूध में भी ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, घी के दाम में ₹20 प्रति लीटर, मक्खन में ₹20 और खोया में ₹10 की वृद्धि की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

मुकेश बोरा ने बताया कि लालकुआं स्थित आंचल डेयरी में अत्याधुनिक तकनीक से नया दूध प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जिसकी पैकेजिंग क्षमता प्रतिदिन 1.50 लाख लीटर से अधिक होगी। उन्होंने कहा कि नैनीताल दुग्ध संघ रोजाना प्रदेश के बाजारों में एक लाख लीटर से अधिक दूध और उत्पाद भेजता है। साथ ही जनपद नैनीताल की विभिन्न दुग्ध समितियों से रोजाना करीब 1.35 लाख लीटर दूध एकत्र किया जाता है। संघ अध्यक्ष ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर दूध की खपत और महंगाई बढ़ने के कारण अधिकांश कंपनियों ने कीमतें बढ़ा दी हैं। ऐसे में आंचल द्वारा की गई यह बढ़ोतरी दुग्ध उत्पादकों के हित में भी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा के दिशा-निर्देशन में दूध खरीद मूल्य बढ़ाने जैसे कई बड़े निर्णय लिए जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Anchal milk and other milk products will be expensive from May 4 Anchal product prices will increase lalkuan news May 4 uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More