नेपाल सीमा पर अलर्ट , सीएम धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर दिए निर्देश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। पड़ोसी देश नेपाल में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के बीच उत्तराखंड सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर जिलों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।बैठक में सशस्त्र सीमा बल (SSB) और राज्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

सीएम धामी ने नेपाल सेलगी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा स्थिति का विस्तार से जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीमावर्ती इलाकों में गहन चेकिंग अभियान चलाए जाएं। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी असामाजिक या विघटनकारी तत्व की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए, एवं अफवाह और भड़काऊ सामग्री फैलाने वालों पर सख्ती से नकेल कसने, सोशल मीडिया की निगरानी करने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

 

सीएम धामी ने जिला प्रशासन को केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और एसएसबी के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र की निगरानी में स्थानीय ग्रामीणों, ग्राम समितियों, पुलिस बल और वन विभाग की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

 

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सीमाओं से लगने वाले सभी प्रवेश मार्गों पर नियमित चेकिंग हो और सीमा पार आवाजाही पर विशेष सतर्कता बरती जाए। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए जाएं। बैठक में सीमा क्षेत्रों की सुरक्षा चुनौतियों, सामुदायिक भागीदारी, खुफिया नेटवर्क को मजबूत करने और केंद्रीय एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। 

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

उच्चस्तरीय बैठक में राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, प्रमुख सचिव (गृह), एडीजी लॉ एंड ऑर्डर, एडीजी इंटेलिजेंस, कुमाऊं कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक (कुमाऊं रेंज) के अलावा चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और एसएसबी अधिकारी शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Alert on Nepal border CM Dhami held a high-level review meeting and gave instructions CM gave instructions CM pushkar singh dhami dehradun news High level review meeting Nepal Border Uttarakhand Alert uttarakhand news उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक उत्तराखण्ड अलर्ट उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज नेपाल सीमा सीएम ने दिए निर्देश सीएम पुष्कर सिंह धामी

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More