बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाये जाने हेतु विधायक की मौजूदगी में हुई सर्वदलीय बैठक, भाजपा विधायक ने सुप्रीम कोर्ट में पैरवी की रखी बात  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुंआ। बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाये जाने की पहल को लेकर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट द्वारा द्वितीय चरण की एक सर्वदलीय बैठक आज जनता इंटर कॉलेज जड़ सेक्टर बिंदुखत्ता में आयोजित की गई।

बैठक में विधायक बिष्ट द्वारा बिन्दुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने के लिए सभी दलों से राजनीति से परे एकजुट होकर कार्य करने का पुनः आह्वान करते हुए राजस्व ग्राम के मुद्दे को लेकर स्थानीय स्तर /शासन /प्रशासन स्तर पर सही तथ्यों के साथ सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी विकल्पों पर उचित पैरवी करने की बात दोहराई गयी। जिसके समर्थन में बैठक में मौजूद सभी दलों के पदाधिकारियों द्वारा एक सुर में सहमति प्रकट करते हुए बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की लड़ाई में एकजुटता प्रदर्शित की गई। बैठक में मौजूद लोगों द्वारा बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम के अलावा किसी अन्य विकल्पों पर गौर न करने की भी अपील की गई। बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की लड़ाई को सार्थक बनाए जाने को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्थानीय स्तर पर ग्रामीण विकास कमेटी का गठन किया जाएगा जो विधायक की देखरेख में राजस्व ग्राम की लड़ाई को राज्य सरकार के पास ड्राफ्ट तैयार कर प्रेषित करेगी व राज्य सरकार से उचित पैरवी की मांग कर उक्त ड्राफ्ट को केंद्र सरकार तक लेकर जाएगी। सभी मौजूद गणमान्य लोगों द्वारा राजस्व ग्राम की इस लड़ाई को दलगत /आरोप प्रत्यारोप की राजनीति से दूर रखने का संकल्प के साथ बैठक का समापन किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की इस लड़ाई को और तेज करने के लिए केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट को अगली बैठक में आमंत्रित कर बिंदुखत्ता के राजस्व ग्राम बनाए जाने के लिए सहयोग लिया जाएगा

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

बैठक में मुख्य रूप से प्रमोद कॉलोनी, बीना जोशी, कुंदन चुफाल, डॉ चंद्र सिंह दानु, नवीन पपोला, दीपक जोशी, धरम सिंह, कमल दानू, भुवन जोशी, देवेंद्र बिष्ट, श्याम सिंह रावत, दीप जोशी, अर्जुन नाथ, कैलाश जोशी, प्रकाश आर्या, चंचल सिंह कोरंगा, हरीश बिशोती, आनंद,  गोपाल बिष्ट, राकेश देवराड़ी समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: All-party meeting held in the presence of MLA to make Bindukhatta a revenue village BJP MLA argued in Supreme Court Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More