दुर्घटना में घायल आर्मी के जवान की मौत, कुछ समय बाद ही होनी थी शादी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर में शादी पर घर आए आर्मी के जवान की मौत हो गई। सात दिन पहले जवान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी, जिसके बाद उसे हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन यहां जब उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उसे दिल्ली आर्मी अस्पताल में रेफर किया गया था। जहां उसने दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर के ग्राम खुशालपुर बुक्सा छोई निवासी आनंद सिंह पुत्र मोहन सिंह 28 साल सेना में बतौर लांस नायक तैनात थे। बताया जा रहा है कि डेढ़ सप्ताह पहले वह छुट्टी पर घर आया था। विगत 11 अप्रैल को आनंद रामनगर किसी काम से गया था। वापसी के दौरान छोई पर अज्ञात कार चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां से उसे हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर दो दिन पहले ही उसे आर्मी अस्पताल दिल्ली ले जाया गया। रविवार की रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।  

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

बताया जा रहा है कि आनंद से पहले 16 मई को उसकी बहन की शादी होनी थी। इसके बाद आनंद की बारात जानी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी, लेकिन एकाएक जवान की मौत से खुशियां मातम बदल गई। आनंद सिंह वर्ष 2013 में वह आर्मी में भर्ती हो हुआ था। चार भाई-बहन में वह तीसरे नंबर का था। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ramnagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More