नियुक्ति के दौरान एलटी के फर्जी दस्तावेज जमा कर नौकरी पाने का आरोप में सहायक अध्यापक निलंबित 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हरिद्वार। हरिद्वार के जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय हिरनाखेड़ी – सीमली, लक्सर के सहायक अध्यापक सुभाष को निलंबित करते हुए जांच पूरी होने तक उसे बीईओ कार्यालय में अटैच किया है। सहायक अध्यापक पर नियुक्ति के दौरान एलटी के फर्जी दस्तावेज जमा कर नौकरी पाने का आरोप है।
 
 
मुख्य शिक्षा अधिकारी के मुताबिक एसआईटी जांच के साथ ही शिक्षकों के उत्तराखंड और बाहरी राज्यों से दस्तावेज सत्यापन कराए जा रहे हैं। कई शिक्षकों के प्रमाण पत्र विभाग को मिल चुके हैं। उन शिक्षकों पर भी निलबंन की तलवार लटक गई है। उनमें भी आरोप पत्र तैयार किए जा रहे हैं। आरोप है कि लक्सर राजकीय प्राथमिक विद्यालय हिरनाखेड़ी – सिमली के सहायक अध्यापक सुभाष पर विभाग में नियुक्ति पाने के दौरान एलटी प्रमाण पत्र फर्जी जमा कराया। सत्यापन के समय प्रमाण पत्र में भिन्नता पाई गई। आरोप है कि एलटी प्रणाम पत्र में कूट रचित अंकपत्र तैयार कराकर विभाग में जमा कर अपराधिक कृत्य किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी ने बताया कि प्रयागराज के अभिलेखों में भी नाम सही है लेकिन पिता के नाम विभिन्न मिले हैं। कूट रचित के आधार पर नौकरी पाने के उपरान्त उक्त तथ्य को पूरे सेवा काल में विभाग से छुपाये रखा गया। आरोपों के आधार पर सहायक अध्यापक सुभाष को तत्काल निलंबित किया गया है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: allegation of getting job by fake means Assistant teacher suspended Assistant teacher suspended for getting job by submitting fake documents of LT during appointment haridwar news LT appointment submitting fake documents uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल […]

Read More