न्यू बियरशिवा स्कूल पिथौरागढ़ ने लहराया कुमांऊ में परचम, शत प्रतिशत रिजर्ट के साथ ही विद्यालय के छात्र ने राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त कर रोशन किया विद्यालय का नाम  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


पिथौरागढ़। बच्चा पढ़ कर नाम रोशन करें तो माँ-बाप का दिल गर्व से फूल कर बड़ा हो जाता है। लेकिन उसी बच्चें की सफलता से स्कूल भी अपनी शैक्षणिक कर्मठता का परिमाप करता है। क्योंकि शिक्षकों की भूमिका केवल स्कूल परिसर की चारदीवारी तक ही सीमित नहीं है वरन उनकी बुनियादी अवधारणाओ को समझते हुए वह उसकी आधारशिला रखने हेतु कोशिश करते है कि बच्‍चे भविष्‍य में अधिक जटिल अध्‍यायों को समझ सके। ऐसा ही आज न्यू बियरशिवा पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ ने देखने को मिला है। जहां सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पूरे कुमाऊं में परचम लहराकर खुद का ही नहीं विद्यालय की मेहनत को भी सफल साबित कर दिखाया। विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट भुवन चंद्र भाकुनी एवं प्रधानाचार्य ममता मेहता ने बच्चों की सफलता पर उन्हें बधाई देने के साथ ही अभिभावकों एवं शैक्षणिक स्टाफ की भी सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : 15 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को कोतवाली पहुंची कांग्रेस 

बताते चलें कि विद्यालय के छात्र सौरभ सिंह ने 99.4 प्रतिशत (497 अंकों ) के साथ कुमाऊं टॉप करते हुए राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया तो विद्यालय की पायल अवस्थी ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और अभिषेक सामंत 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर दिखा दिया कि हमारी मेहनत के साथ ही विद्यालय के शिक्षण स्टाफ द्वारा विद्यार्थी को श्रेष्ठ बनाने की कर्मठता आज सफल साबित हो गई। इतना ही नहीं शत प्रतिशत रिजर्ट के साथ ही विद्यालय के 19 छात्रों द्वारा 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने के साथ ही आस्था पोखरिया 95.8 प्रतिशत, गौरी बिष्ट 95.2 प्रतिशत, जतिन फुलेरा ने 95.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। 

यह भी पढ़ें 👉  राज्य में सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित, कई सड़के बंद तो नदियों का जलस्तर भी बढ़ा 

बताते चलें कि 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मंडल टॉप करने वाला सौरभ पन्त सेरा गाँव के एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखता है। सौरव की माता गृहणी हैं तो पिता मोटर ड्राइविंग कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। सौरभ ने जहां अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ ही स्कूल के शिक्षण स्टाफ को दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा विभाग में तबादला एक्सप्रेस शुरू, 1592 शिक्षक-कर्मचारियों के ट्रांसफर आदेश जारी '
प्रबंधक एडवोकेट भुवन चन्द्र भाकुनी

बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करने के साथ ही उचित शैक्षणिक प्रशिक्षण ही एक शिक्षक का कार्य होता है,और इसी उद्देश्य को लेकर विद्यालय की पूरी टीम कार्य कर रही है। इसी का परिणाम आज विद्यालय का शत-प्रतिशत शीर्ष पर आया यह परीक्षाफल है। जिसके लिए विद्यालय के सम्पूर्ण स्टाफ एवं बच्चों के अभिभावकों को मेरा धन्यवाद है।

एडवोकेट भुवन चन्द्र भाकुनी (प्रबंधक)

न्यू बियरसिवा पब्लिक स्कूल, पिथौरागढ़

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bearshiva School CBSE NEWS Pithoragarh hoisted the flag in Kumaon pithoragarh news the student of the school got the second position in the state and illuminated the name of the school Uttrakhand news with 100% result

More Stories

उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वृहद सभागार में आज ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ” रहा।    कार्यक्रम में हल्द्वानी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 40 से अधिक राजकीय, अर्द्धसरकारी एवं प्राइवेट […]

Read More
उत्तराखण्ड

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप :  भड़के जनाक्रोश के बाद होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन भी जांच के घेरे में

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  ऋषिकेश। यहां नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना से नाराज लोगों ने उस होटल में तोड़फोड़ कर विरोध जताया, जहां वारदात होने का आरोप है। ऋषिकेश में सामने आए इस शर्मनाक कृत्य में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, होटल प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे […]

Read More