नए साल से पहले राज्य में नौ आईपीएस अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून।उत्तराखंड सरकार ने नए साल से पहले भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। शासन में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में 9 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति दिए जाने को हरी झंडी मिल गई है। लंबे समय से डीपीसी का इंतजार कर रहे अधिकारियों के लिए यह फैसला राहत और खुशी लेकर आया है।

राज्य पुलिस महकमे में इस फैसले के बाद शीर्ष प्रशासनिक ढांचे में अहम बदलाव देखने को मिलेंगे। डीपीसी की संस्तुति के बाद जैसे ही पदोन्नति आदेश जारी होंगे, कई वरिष्ठ पदों पर नई जिम्मेदारियां तय हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

 

डीपीसी के तहत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार को पुलिस महानिदेशक (DGP) रैंक में पदोन्नत किया गया है। अभिनव कुमार राज्य के अनुभवी अधिकारियों में शामिल हैं और इससे पहले कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

पुलिस महानिरीक्षक (IG) रैंक पर निवेदिता कुकरेती, पी. रेणुका और बरिंदर जीत सिंह को पदोन्नति दी गई है। इनमें से पी. रेणुका और बरिंदर जीत सिंह वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं, जिस कारण उन्हें प्रोफार्मा प्रमोशन प्रदान किया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति समाप्त होने के बाद वे राज्य में वास्तविक पदभार ग्रहण करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

 

पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) रैंक पर प्रहलाद मीणा, प्रीति प्रियदर्शिनी और यशवंत चौहान को पदोन्नत किया गया है। प्रीति प्रियदर्शिनी को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के चलते प्रोफार्मा प्रमोशन दिया गया है।इसके अतिरिक्त आईपीएस अधिकारी तृप्ति भट्ट और रामचंद्र राजगुरु को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रैंक में पदोन्नति मिली है। अब ये दोनों अधिकारी अशोक स्तंभ के साथ दो स्टार धारण करने के अधिकृत हो गए हैं, जिसे उनके करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

 

उल्लेखनीय है कि इन सभी अधिकारियों को जनवरी 2026 में पदोन्नति मिलनी तय थी, लेकिन सरकार ने समय रहते डीपीसी आयोजित कर नए साल से पहले ही यह तोहफा दे दिया। इन पदोन्नतियों से न सिर्फ उत्तराखंड पुलिस के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिलेगी, बल्कि अधिकारियों में नया उत्साह और ऊर्जा भी देखने को मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Ahead of the new year dehradun news nine IPS officers in the state received a promotion as a gift Nine IPS officers promoted Uttarakhand government promotes nine IPS officers uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उत्तराखण्ड शासन ने नौ आईपीएस अधिकारियों का किया प्रमोशन देहरादून न्यूज नौ आईपीएस अधिकारियों को मिली पदोन्नति

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More