लखनऊ में देर रात इमारत गिरने से हुआ बड़ा हादसा: सपा नेता की मां-पत्नी सहित कई लोगो की मौत 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लखनऊ। यहां मंगलवार शाम अलाया अपार्टमेंट हादसे में सपा नेता जीशान हैदर की मां और पत्नी सहित 16 लोगों की मौत हो गई। मलबे से अब तक 16 शव निकाले जा चुके हैं। बुधवार सुबह गंभीर अवस्था में सपा नेता जीशान हैदर की 72 वर्षीय मां एवं पत्नी उजमा हैदर को कड़ी मशक्कत के बाद मलवे से निकालने के बाद एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी बुधवार को सिविल अस्पताल में भर्ती घायलों को देखने पहुंचे। 

यह भी पढ़ें 👉  डंपर के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से डंपर सवार दो लोगो की मौत  

राहत कार्य के चलते कांग्रेस नेता हैदर समेत अब तक करीब 15 लोगों को बचाया जा चुका है। कई घायलों को मंगलवार बाहर निकाल लिया गया था। लखनऊ के विभिन्न अस्पतालों में सभी का इलाज चल रहा है।लखनऊ में इमारत ढहने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। इसमें आयुक्त लखनऊ रोशन जैकब, संयुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया एवं लखनऊ पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर शामिल हैं। ये समिति इस हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को चिन्हित कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देगी। इस मामले पर उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी डीएस चौहान ने बताया, “बिल्डिंग में 2 अज्ञात लोग भी मौजूद थे। DGP ने बताया है की एक बैंक ऐम्प्लॉय एक अन्य के साथ किसी फ्लैट में अपने क्लाइंट के यहां आया था। यह अपुष्ट सूचना है परंतु हम लोग उसकी भी तलाश कर रहें हैं। एक महिला और है वो जीवित है। हम उसके सम्पर्क में हैं। उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है।” साथ ही उन्होंने कहा कि बिल्डिंग अवैध थी। इसे एलडीए से 2 मंजिल तक ही बनाने की परमिशन मिली हुई थी। उन्होंने कहा कि तहरीर ड्राफ्ट हो रही है कुछ ही देर में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कुल 15 लोगो को रेस्क्यू किया गया है। घटना स्थल पर बचाव कार्य अभी भी जारी है। पुलिस प्रशासन भी इस पर पूरा सहयोग कर रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Big accident due to building collapse late night in Lucknow: SP leader's mother and wife including many people died Building collapse late night Lucknow news up news

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

धर्म मात्र अनुष्ठान का नहीं अपितु आचरण का विषय है- स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    वर्चस्व की लड़ाई में आज हम मानवता भी खो बैठे हैं    लखनऊ। यहां विभव खंड गोमती नगर में प्रेमावतार युगदृष्टा, विश्व विख्यात संत श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने रविवार (आज) उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि […]

Read More