सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत : अब बजट की मंजूरी का इंतजार किए बिना ही वेतन और पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून।उत्तराखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। हर साल मार्च महीने में वेतन और पेंशन के भुगतान में होने वाली देरी को देखते हुए वित्त विभाग ने नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश जारी किए हैं।

मार्च का महीना सरकारी विभागों के लिए वित्तीय दृष्टि से काफी अहम होता है। इस दौरान जहां पूरे साल का लेखा-जोखा बंद किया जाता है, वहीं नए वित्तीय वर्ष का बजट भी तैयार किया जाता है। इसी प्रक्रिया के चलते अक्सर बजट स्वीकृति और धनराशि जारी होने में देरी हो जाती थी, जिससे कर्मचारियों और पेंशनर्स को समय पर भुगतान नहीं मिल पाता था। अब इस समस्या को दूर करने के लिए वित्त विभाग ने सभी जिलाधिकारियों और विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे बजट की अंतिम मंजूरी का इंतजार किए बिना ही वेतन और पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करें। यानी अनुमानित बजट के आधार पर ही भुगतान प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवश्यक बजट प्रस्ताव पहले ही विधानसभा से पारित हो चुके हैं, इसलिए भुगतान में किसी तरह की रुकावट नहीं होनी चाहिए। कर्मचारियों और पेंशनर्स को समय पर भुगतान करना सरकार की प्राथमिकता बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

इस फैसले से उन लाखों लोगों को राहत मिलेगी, जिन्हें हर साल मार्च में वेतन और पेंशन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। खासकर पेंशन पर निर्भर बुजुर्गों के लिए यह निर्णय बेहद राहत भरा माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में पहले से ही ऐसी व्यवस्था लागू है, जहां बजट की प्रत्याशा में भुगतान किया जाता है। अब उत्तराखंड ने भी इसी मॉडल को अपनाया है। वित्त विभाग के इस कदम का कर्मचारियों और पेंशनर्स ने स्वागत किया है। माना जा रहा है कि इससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और शासन केप्रति भरोसा भी मजबूत होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Big relief to government employees and pensioners: Now instructions to ensure payment of salaries and pensions without waiting for budget approval dehradun news instructions to ensure payment of salaries and pensions no waiting for budget approval Uttarakhand Government's instructions uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उत्तराखण्ड सरकार के निर्देश देहरादून न्यूज बजट की मंजूरी का इंतजार नहीं वेतन और पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More