कनखल थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष में भाजपा नेता गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

हरिद्वार। यहां कनखल थाना क्षेत्र के नूरपुर पंजनहेड़ी में बुधवार को हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता चाचा-भतीजे और मातृसदन के एक संत सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। घटना में गोली लगने से घायल दो लोगों का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10:10 बजे जमालपुर-जियापोता मार्ग स्थित उषा टाउनशिप परिसर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित कुमार चौहान अपने भाई सचिन चौहान, कृष्णपाल चौहान, संदीप, चालक सौरभ और कर्मचारी विशाल के साथ मौजूद थे। इसी दौरान अतुल चौहान, तरुण चौहान, गौरव चौहान, अभिषेक चौहान उर्फ सिम्मी, अभिषेक और ब्रह्मचारी सुधानंद निवासी मातृसदन, जगजीतपुर वहां पहुंचे। आरोप है कि वाहन खड़े करने के बाद अतुल चौहान व तरुण चौहान ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फायरिंग शुरू कर दी।फायरिंग में सचिन चौहान के पेटऔर कृष्णपाल चौहान के बाएं हाथ में गोली लगी। दोनों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। भीड़ बढ़ती देख आरोपी मौके पर अपनी गाड़ियां छोड़कर ब्रह्मचारी सुधानंद की कार में सवार होकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  
घटना के बाद अतुल चौहान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उन पर जानलेवा हमला किया गया था और उन्होंने आत्मरक्षा में अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग की। इसके बाद अतुल चौहान स्वयं कनखल थाने पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 
थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत ने बताया कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित कुमार चौहान की तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इधर, घटनाक्रम से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब 30 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर प्लॉटिंग किए जाने की शिकायत के बाद प्रशासन की टीम पैमाइश के लिए मौके पर पहुंची थी। टीम द्वारा शिकायतकर्ता पक्ष को भी बुलाया गया था। तहरीर में आरोप है कि अतुल चौहान पक्ष ने आते ही फायरिंग कर दी, जबकि वायरल वीडियो में पहले मारपीट और बाद में गोली चलने के दृश्य दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   
अलग-अलग वीडियो सामने आने के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि प्रशासनिक टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही विवाद की पूरी पटकथा तैयार कर ली गई थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp leader arrested BJP leader arrested in a bloody clash over encroachment on government land in Kankhal police station area Bloody clash over encroachment on government land crime news haridwar news Kankhal Police Station uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कनखल थाना क्षेत्र क्राइम न्यूज भाजपा नेता गिरफ्तार सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More