लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा 5-6 अगस्त को रामनगर से शुरू करेगी जिला पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। भाजपा लोकसभा चुनावों में सक्रियता के मद्देनजर अपने जिला पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण वर्ग रामनगर से शुरू करने जा रही है। 5-6 अगस्त को होने वाले इस शिविर में प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम शीर्ष पार्टी पदाधिकारियों का विभिन्न सत्रों में मार्गदर्शन मिलने वाला है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की भांति पार्टी समय समय पर अपने जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाता है। जिसमे प्रतिभागियों को संगठन की प्रक्रिया, जनकल्याण की योजनाओं के क्रियान्वहन और जनता से समन्वय बनाते हुए पार्टी के राजनैतिक लक्ष्यों को हासिल करने की कार्ययोजना पर चर्चा की जाती है। हाल ही में पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का प्रशिक्षण वर्ग हरियाणा मे सम्पन्न हुआ है। इसी क्रम मे कुमायूं मण्डल के जिला पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण व्रग 5-6 अगस्त को रामनगर में होने जा रहा है। इस शिविर में केंद्र से पार्टी के प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शिरकत करेंगे। इस दौरान सभी वक्ता विभिन्न सत्रों मे पार्टी, सरकार और जनसरोकारों को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए मार्गदर्शन देंगे। प्रशिक्षण वर्ग को मुख्यमंत्री धामी भी संबोधित करेंगे। चौहान ने बताया कि आने वाले दिनों में 12-13 अगस्त को हरिद्धार में गढ़वाल मण्डल के सभी जिला पंचायत सदस्यों का शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होने बताया कि पार्टी पंचायत प्रतिनिधियों को जनता तक सरकार के कामों को पहुंचाने और उन्हे इनका लाभ पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण कड़ी मानती है। इन शिविरों में एक और महत्वपूर्ण विषय लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भी विभिन्न रणनीतिक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी ताकि आने वाले समय में उनका अधिक से अधिक सहयोग लिया जा सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news Bjp will start training program BJP will start training program of district panchayat members from Ramnagar on August 5-6 regarding Loksabha elections ramnagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  छह वर्षीय दो बच्चों […]

Read More