यूपी के बहराइच में तालाब में तैरती मिलीं मां और दो बेटियों की लाशें 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

बहराइच। यहां मां और दो बेटियों की लाशें तालाब में तैरती मिलीं। मायकेवालों ने ससुरालियों पर हत्या कर शव तालाब में फेंकने का लगाया आरोप। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

जानकारी के अनुसार यूपी के बहराइच में विवाहिता और उसकी दो मासूम बेटियों के शव तालाब से मिले हैं। मृतका के मायकेवालों ने ससुरालवालों पर बेटा न होने पर प्रताड़ित करने और दहेज के लिए मां-बेटी की हत्या करके शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कोटबाजार निवासी बजरंगी लाल गुप्ता के पुत्र विष्णु गुप्ता पयागपुर बसस्टॉप के पास किराये के मकान में रहकर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते हैं। उनके मकान के पीछे एक गहरा तालाब है। शनिवार देर रात आसपास के लोगों को अचानक तालाब में कुछ गिरने की जानकारी हुई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पता चला कि विष्णु की पत्नी आशा उर्फ मीनू (35), अपनी बेटी नंदिनी (7) और प्राची (2) के साथ तालाब में डूब रही है। सूचना पर गांव के लोग एकत्रित हुए, लेकिन अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में कठिनाई आई। किसी तरह महिला और एक बच्ची को देर रात बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक आशा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। नंदिनी को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान रविवार तड़के उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबसे छोटी बच्ची प्राची का शव रविवार सुबह करीब 11 बजे गोताखोरों की मदद से तालाब से निकलवाया।

खबर पर खैरीघाट के शिवपुर निवासी आशा के पिता कन्हैया लाल पहुंचे। उन्होंने पयागपुर थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा कि उनकी बेटी आशा की शादी करीब 12 वर्ष पहले विष्णु गुप्ता से हुई थी। शादी के बाद लगातार बेटियों का जन्म होने के कारण ससुराली उसे ताना देते था। दहेज की मांग की जाती थी। बीमारी के समय भी पैसों का दबाव बनाया जाता था। पति और ससुरालवाले लड़का न होने के कारण बेटी को प्रताड़ित करते थे। इससे वह मानसिक रूप से परेशान थी।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस ने सिविल न्यायालय में तैनात कर्मचारी को 3500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार   

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करने के साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी कि यह आत्महत्या है या हत्या। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर से गायब बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  महिला से अभद्रता करने और सोशल मीडिया पर धमकी भरा वीडियो वायरल करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bahraich News Crime in Bahraich Crime in Bahraich Uttar Pradesh crime news The bodies of a mother and her two daughters were found floating in a pond The bodies of a mother and her two daughters were found floating in a pond in Bahraich Uttar Prades uttar pradesh news उत्तर प्रदेश न्यूज क्राइम न्यूज तालाब में तैरती मिलीं मां और दो बेटियों की लाशें बहराइच न्यूज यूपी के बहराइच में क्राइम

More Stories

उत्तरप्रदेश

उधार के 3600 रुपये के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर शव फेंका नाले में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात […]

Read More
उत्तरप्रदेश

सीयूईटी परीक्षा रद्द : छात्रों ने केंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन कर एनटीए के खिलाफ जमकर करी नारेबाजी   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]

Read More
उत्तरप्रदेश

जिसकी हत्या के आरोप में पति को भेजा गया सलाखों के पीछे भेजा वह प्रेमी के साथ मिली सुरक्षित, साजिश के आरोपी पिता व भाई पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  कौशांबी। कौशांबी के महेवाघाट इलाके के अलवारा गांव में एक महिला, जिसकी ‘हत्या’ के आरोप में उसका पति सलाखों के पीछे दिन काट रहा था,वह न केवल जिंदा मिली बल्कि हरियाणा में अपने मौसेरे भाई (प्रेमी) के साथ सुरक्षित रह रही थी। जानकारी के अनुसार अलवारा गांव […]

Read More