मसूरी में यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री हुए घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

मसूरी। मसूरी शहर के लाइब्रेरी-किंग्रेग मार्ग पर आईटीबीपी गेट के पास पर्यटकों से भरी बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची ने घायल पर्यटकों को अस्पताल पहुंचाया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड रोडवेज की करीब 39 यात्रियों से भरी बस जो देहरादून से मसूरी की ओर आ रही थी। रविवार दोपहर को अनियंत्रित होकर पैराफिट को तोड़ते हुए आईटीबीपी एकेडमी के पास सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में यात्रियों की चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर रेस्क्यू के लिए रवाना हुई है। ड्राइवर सहित कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। नायब तहसीलदार भोपाल सिंह चौहान ने बताया कि बस में 39 लोग सवार थे, जिनमें से 15 लोगों को हल्की चोट आईं हैं जबकि कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। घायल यात्रियों को रेसक्यू कर 108 के माध्यम से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि अभी स्थिति साफ नहीं हो पा रही है कि कितने लोगों को चोट लगी है। सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। लगातार हो रही बारिश रेस्क्यू टीम के लिए भी मुसीबत बनी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Bus full of passengers crashes in Mussoorie many passengers injured Massoorie news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More
उत्तराखण्ड

सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ करीब चार घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन,जनसुविधाओं और […]

Read More