चारधाम यात्रा से लौट रही बस पहाड़ से टकराई, दस यात्री घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


ऋषिकेश। मध्यप्रदेश के यात्रियों को लेकर चारधाम यात्रा से लौट रही एक बस के कौड़ियाला के पास अचानक ब्रेक फेल हो गए, लेकिन चालक ने सूझबूझ से काम लेते हुए रफ्तार कम होते ही बस को पहाड़ की तरफ मोड़ दिया। पहाड़ से बस टकराने के चलते दस यात्री घायल हो गए। 

ब्यासी चौकी इंचार्ज प्रदीप रावत से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के मध्य प्रदेश के चारधाम यात्रियों को लेकर एक बस ऋषिकेश की ओर लौट रही थी। बस में 30 तीर्थयात्री सवार थे। कौड़ियाला के पास गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया। चालक मोड आने से पहले बस को पहाड़ की तरफ ले गया, जिससे बस पहाड़ से टकराकर रुक गई, लेकिन अचानक टक्कर लगने से बस में सवार दस तीर्थयात्री घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

घायलों की पहचान सावित्री (55) पत्नी रामरतन, जिला देवास, रामीबाई (53) पत्नी अमर सिंह, जिला देवास, अरविंद (62) पुत्र सुखराम निवासी जिला, इंदौर, उमेश ठाकुर (50) पुत्र चतर सिंह निवासी इंदौर, सरोज ठाकुर (40) पत्नी नटवर सिंह चौहान, जिला इंदौर, कलाबाई (50) पत्नी अरविंद, जिला इंदौर, देवीलाल (65) पुत्र रामलाल, रतलाम, सागर (50) पत्नी मोहन, जिला इंदौर, ललिताबीर (60) पुत्र दिलीप सिंह, जिला इंदौर, धर्मेंद्र (25) पुत्र भागीरथी लोहार, जिला प्रतापगढ़, राजस्थान के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने 108 इमरजेंसी एंबुलेंस की मदद से घायलों को एसपीएस राजकीय अस्पताल ऋषिकेश भिजवाया। अन्य यात्रियों को भी ऋषिकेश भेजने की व्यवस्था की गई। चौकी इंचार्ज प्रदीप रावत ने बताया कि सभी प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की हालत सामान्य है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news rishikesh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More