नैनीताल हाइवे के गरमपानी क्षेत्र में कार बनी आग का गोला  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। नैनीताल हाइवे के गरमपानी क्षेत्र के खैरना चौकी के अंतर्गत एक चलती कार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। पुलिस ने जैसे तैसे कार में सवार दो लोगों को किसी तरह बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

प्राप्त समाचार के अनुसार नैनीताल हाईवे पर शुक्रवार सुबह गरमपानी बाजार में एक आल्टो कार संख्या यूए 04 2387 में अचानक आग लग गई। खैरना पुलिस चौकी को सूचना तो चौकी प्रभारी दिलीप कुमार पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से जैसे तैस आग पर काबू कर कार में सवार वाहन मालिक गोपाल चंद्र पुत्र स्वर्गीय दौलत राम निवासी चक विसौद पोस्ट रातीघाट जिला नैनीताल जिला व उनके भाई शंकरलाल को बाहर निकाला। आग इतनी विकराल थी कि आसपास के घरों में भी फैल सकती थी। कार पूरी तरह से जल गई है।

यह भी पढ़ें 👉  “संस्कृत दिवस पर गूंजा देववाणी का गौरव, सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प”

इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके से वाहन को हटाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल राजेंद्र सती कांस्टेबल प्रयाग जोशी शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Burning car Car became a ball of fire in the garampani area of ​​Nainital Highway Garampani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

धमकी देने वालों की खैर नहीं ! सीएम धामी का दो टूक—उत्तराखंड में कानून सर्वोपरि 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को लेकर मौलाना के कथित विवादित बयान के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत रवाना होने से पहले हैलीपैड पर मीडिया से बातचीत में स्पष्ट शब्दों में कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था, परंपरा व रोमांच का संगम : देवीधुरा में 8 मिनट तक गूंजी ऐतिहासिक बग्वाल, CM धामी भी बने साक्षी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    देवीधुरा। चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रसिद्ध मेले में आस्था, परंपरा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में […]

Read More
उत्तराखण्ड

रक्षा बंधन पर बहन को लेने निकले भाई की नगर निगम के कूड़ा वाहन की टक्कर से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  काशीपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में रक्षा बंधन के दिन दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल से शव उठाने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके […]

Read More