बनभूलपुरा में बाल विवाह के बाद नाबालिक किशोरी हुई चार माह की गर्भवती, युवक एवं लड़की के माता-पिता पर मुकदमा दर्ज   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी क़ी शादी करा दी गईं। किशोरी अब चार माह क़ी गर्भवती है। किशोरी के मां-बाप पर पुलिस ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 का केस दर्ज करने के साथ ही शादी करने वाले युवक पर भी पाक्सो का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

पुलिस के अनुसार बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के एक युवक का यहीं की एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग का मामला था।इस बींच किशोरी गर्भवती हो गई। आरोप है कि किशोरी के घर में इस बात का पता चलने पर उन्होंने 20 वर्षीय युवक से उसकी जबरदस्ती शादी करा दी। इसके बाद युवक की मां ने पुलिस को किशोरी के मां-बाप के खिलाफ तहरीर देकर जबरदस्ती शादी का आरोप लगाया। इसकी जांच अपर उप निरीक्षक हेमंत प्रसाद को सौंपी गई। जब एएसआई ने जांच की तो किशोरी की उम्र 16 वर्ष नौ माह की निकली।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

जांच में नाबालिग चार माह की गर्भवती भी पायी गई। इसमें वादी एएसआई हेमंत की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी के मां-बाप के खिलाफ बाल विवाह का मुकदमा दर्ज कर दिया। जबकि आरोपी युवक पर पाक्सो का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ पाक्सो व किशोरी के मां-बाप पर बाल विवाह करने का मुकदमा दर्ज किया है। युवक पुलिस की हिरासत में है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a case was registered against the youth and the girl's parents a minor girl became four months pregnant After child marriage in Banbhulpura Child marriage in Banbhulpura Haldwani news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नाबालिक किशोरी हुई चार माह की गर्भवती बनभूलपुरा में बाल विवाह हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More