दिल्ली
जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों के चलते उपराष्ट्रपति पद से दिया इस्तीफा
खबर सच हैं संवाददाता जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके पीछे उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित एक पत्र में स्वास्थ्य संबंधी कारणों और चिकित्सा सलाह का हवाला देते […]
Read More
उत्तराखण्ड में उत्पादित वस्तुओं को वैश्विक पहचान दिलाने को मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी में किया ‘हाउस ऑफ़ हिमालयाज’ के आउटलेट का उद्घाटन
खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्डनिवास परिसर में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के आउटलेट का उद्घाटन किया। यह आउटलेट उत्तराखण्ड की पारंपरिक धरोहर और जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय राजधानी में संगठित रूप में प्रस्तुत करने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।इसके माध्यम से न […]
Read More
पाकिस्तान द्वारा घुटने टेकने के बाद थमा भारत-पाकिस्तान के बीच चार दिन से चल रहा संघर्ष
खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। पाकिस्तान द्वारा घुटने टेकने के बाद फिलहाल भारत-पाकिस्तान के बीच चार दिन से चल रहा संघर्ष थम गया है। भारत ने शाम पांच बजे से संघर्ष विराम का एलान किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि संघर्ष विराम के लिए भारत अपनी शर्तों पर तैयार हुआ है। […]
Read More
आतंकी हमले के शिकार नागरिकों और उनके परिवारों को न्याय देने के लिए भारतीय सेना का ‘ऑपरेशन सिंदूर’
खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। सरकार और सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सशस्त्र बलों की स्ट्राइक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के लिए कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूद थीं। […]
Read More
चारधाम तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को साइबर ठगो से सावधान रहने का आईसीसीसीसी ने राष्ट्रीय स्तर पर अलर्ट किया जारी
खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। साइबर ठग अब चारधाम के तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को निशाना बना रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर (आईसीसीसीसी) ने इस संबंध में शनिवार को राष्ट्रीय स्तर पर अलर्ट जारी किया। आईसीसीसीसी ने कहा कि […]
Read More
पुलिस ने मसाज सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए रैकेट से जुड़ी 8 महिलाएं और 6 पुरुष को किया गिरफ्तार
खबर सच है संवाददाता दिल्ली। पुलिस ने स्पा और मसाज सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए रैकेट से जुड़े 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 8 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में स्पा का मैनेजर पियूष (24) और 5 ग्राहक भी शामिल हैं। यह मामला दिल्ली […]
Read More
राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में महसूस हुए भूकंप के झटके
खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। यहां राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में सोमवार (आज) सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। भूकंप से फिलहाल किसी प्रकार की क्षति होने या किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र धौलाकुआं के झील पार्क क्षेत्र […]
Read More
प्रयागराज महाकुंभ के लिए ट्रेन पकड़ने को लेकर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत के साथ ही 12 से अधिक लोग हुए घायल
खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। यहां रेलवे स्टेशन में शनिवार रात 9:30 बजे प्रयागराज महाकुंभ के लिए ट्रेन पकड़ने को लेकर अचानक से यात्रियों कीभीड़ उमड़ पड़ी और देखते ही देखते कुछ ही देर में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 12 से […]
Read More
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान
खबर सच है संवाददाता दिल्ली। यहां मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में सभी 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 8 फरवरी को नतीजे सामने आएंगे। चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता भी लागू हो गई […]
Read More


