किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढा खोदकर बाहर निकालने के बाद पंचनामा भर भेजा पोस्टमार्टम को   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

नानकमत्ता। किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पर पुलिस ने शव को गड्ढा खोदकर बाहर निकाला और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार रात किशोरी की मौत के बाद परिजनों ने मंगलवार तड़के शव दफना दिया था।

 
एसओ उमेश कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि सोमवार रात करीब नौ बजे ग्राम बिसोटा निवासी राधेश्याम पुत्र राज किशोर की 14 वर्षीय पुत्री वंदना की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। आशंका थी कि विषाक्त पदार्थ के सेवन से किशोरी की मौत हो सकती है। परिजनों ने इसकी भनक गांव के लोगों व पुलिस को भी नहीं होने दी। मंगलवार तड़के ही शव को कॉमन नदी के किनारे दफना दिया गया था। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ कर मौत के कारणों की जानकारी ली। साथ ही इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण, थानाध्यक्ष उमेश कुमार के समक्ष दफनाए स्थल पर पुलिस ने खुदाई कर शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। 
 
वंदना के पिता राधेश्याम ने पुलिस को बताया कि उसकी दो शादियां हुई हैं।एसओ उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण साफ होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After digging a pit and taking out the body Crime Story nainital news Teenage girl dies under suspicious circumstances The police dug a pit and took out the body from the grave The police reached the spot after receiving information about the death of a teenager under suspicious circumstances they prepared a Panchnama and sent it for postmortem udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत क्राइम स्टोरी नानकमत्ता न्यूज पंचनामा भर भेजा पोस्टमार्टम को पुलिस ने शव को गड्ढा खोदकर निकाला बाहर कब्र से बाहर

More Stories

उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More