आईसीयू में भर्ती महिला की फाइल में मौत दर्ज कर एक बार फिर चर्चाओं में आया चंदन हॉस्पिटल   

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। जिंदा मरीज को मृत घोषित करने के चलते शहर का चंदन हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर विवादों में घिरने से चर्चा में आ गया है। यहां अस्पताल में भर्ती 62 वर्षीय हेमा देउपा को अस्पताल के रिकॉर्ड में 15 फरवरी को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि वह अभी भी अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर एडमिट   बताई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

परिजनों के अनुसार जब वे अस्पताल के दस्तावेज़ देखने पहुंचे, तो मरीज की फाइल में मृत्यु दर्ज होने की एंट्री मिली। यह देख परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। आरोप है कि अस्पताल ने बिना वास्तविक पुष्टि के ही मरीज को मृत घोषित कर दिया। इस चौंकाने वाली घटना के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

इससे पहले भी चंदन हॉस्पिटल पर कई गंभीर आरोप लग चुके हैं, जिनमें बकाया बिल का हवाला देकर मृतक का शव परिजनों को न सौंपना,अतिरिक्त भुगतान की मांग करना, इलाज में लापरवाही के आरोप समेत अनावश्यक जांच और भारी-भरकम बिल वसूली के आरोप आदी हैं। एक मामले में तो परिजन अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गए थे, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और दबाव में अस्पताल को शव सौंपना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

बहरहाल सवाल यह खड़ा हो गया है कि आखिर आईसीयू में भर्ती जिंदा मरीज को अस्पताल रिकॉर्ड में मृत कैसे घोषित कर दिया गया? क्या यह केवल तकनीकी गलती है? या फिर अस्पताल की गंभीर लापरवाही?

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chandan Hospital once again in the news after registering the death of a woman admitted in the ICU Haldwani news uttarakhand news आईसीयू में भर्ती महिला की फाइल में मौत दर्ज उत्तराखण्ड न्यूज फिर चर्चाओं में आया चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More