चारधाम यात्रा! ऑफलाइन फर्जी रजिस्ट्रेशन मामले में महिला सहित पांच लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

 

 

देहरादून। चारधाम यात्रा में यात्रियों के ऑफलाइन फर्जी रजिस्ट्रेशन मामले में विकासनगर कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। रविवार को आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

 

 

 

कोतवाली पुलिस ने बीते शुक्रवार को हरबर्टपुर बस स्टैंड पर ऑनलाइन चेकिंग के दौरान टूरिस्ट केयर उत्तराखंड एप के जरिए चार ट्रेवल्स एजेंसियों के संचालकों व एजेंटों के फर्जीवाड़े को पकडा था। इसमें विभिन्न प्रदेशों से आने वाले यात्रियों से हजारों रुपये हड़पकर उन्हें फर्जी रजिस्ट्रेशन थमा दिए थे। पुलिस ने इस मामले में हरिद्वार की चार ट्रेवल्स एजेंसी संचालकों व एजेंटों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर यात्रियों से हजारों रुपये हड़पने व फर्जी रजिस्ट्रेशन थमाने को लेकर विभिन्न आपराधिक धाराओं में चार अलग अलग मुकदमें दर्ज किए थे। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसओजी ग्रामीण के साथ मिलकर टीमें गठित कर आरोपियों के हरिद्वार स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने एक महिला समेत पांच आरोपियों को दर्ज किए गए अलग-अलग मुकदमों में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ऋषभ गुलाटी निवासी भैरों मंदिर कॉलोनी कनखल हरिद्वार, आशुतोष निवासी कनखल हरिद्वार, भुपेश शर्मा निवासी भारतमाता पुरम भूपतवाला हरिद्वार, नीरज कुमार निवासी मुख्य गली भूपतवाला हरिद्वार व महक मदान पत्नी करण निवासी सरवननाथ नगर कोतवाली हरिद्वार को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से पुलिस ने एक लैपटॉप, मोबाइल फोन बरामद किया है। शहर कोतवाल राजेश साह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: chardham yatra Chardham Yatra! Police arrested five people including woman in offline fake registration case dehradun news five people including woman arrested Offline fake registration case uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More