मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी में 31वीं पुण्यतिथि पर राज्य आंदोलन के शहीदो को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवारजनों को किया सम्मानित  

ख़बर शेयर करें -
 

खबर सच है संवाददाता

मसूरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी में राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों की 31वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी आत्माओं को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कृतसंकल्प होकर राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए कार्यरत है।

मसूरी के शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बलबीर सिंह नेगी, बेलमती चौहान, हंसा धनाई, धनपत सिंह, राय सिंह बंगारी एवं मदन मोहन ममगई जैसे शहीदों को याद करते हुए कहा कि 2 सितंबर 1994 का दिन उत्तराखंड के इतिहास में एक काला अध्याय है, जब मसूरी में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों को पुलिस ने गोली मारी थी। यह घटना उस समय की सत्ता के दमनकारी रवैये का प्रमाण है, जिसने एक शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

कहा राज्य सरकार ने राज्यआंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए कई सुविधाएं शुरू की हैं। इसमें सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, शहीद परिवारों के लिए 3000 रुपये मासिक पेंशन,घायल और जेल गए आंदोलनकारियों के लिए 6000 रुपये और सक्रिय आंदोलनकारियों के लिए 4500 रुपये प्रति माह पेंशन शामिल है। उन्होंने कहा कि पहले केवल एक आश्रित को आरक्षण मिलता था, अब नए कानून के तहत परित्यक्ता, विधवा व तलाकशुदा पुत्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों का सपना था कि उत्तराखंड ऐसी भूमि बने जहां संस्कृति, भाषा और परंपराओं का संरक्षण हो। इसी उद्देश्य से प्रदेश में “समान नागरिक संहिता” लागू की गई है, जिससे सभी नागरिकों को समान अधिकार और कर्तव्य मिले। युवाओं के लिए पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए देश का सबसे प्रभावी नकल विरोधी कानून भी लागू किया गया है, जिससे 25 हजार से अधिक युवा सरकारी नौकरियों में सफल हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

 

सीएम ने मसूरी में गढ़वाल सभा भवन निर्माण, सिफन कोर्ट मामले का शीघ्र समाधान और वेंडर जोन की घोषणा समेत अन्य मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। उन्होंने स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी की जन्मशताब्दी भव्य रूप से मनाने की घोषणा की।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, दर्जाधारी सुभाष बड़थ्वाल, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन मल्ल समेत राज्य आंदोलनकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chief Minister Dhami paid tribute to the martyrs of the state movement on the 31st death anniversary in Mussoorie and honored their families Chief Minister Pushkar Singh Dhami honored the families Mussoorie news paid tribute to the martyrs of the state movement program organized on the 31st death anniversary in Mussoorie uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज परिवारजनों को किया सम्मानित मसूरी न्यूज मसूरी में 31वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य आंदोलन के शहीदो को दी श्रद्धांजलि

More Stories

उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More